Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 400 लोगों ने निःशुल्क शिविर में कराया परीक्षण, 86 का होगा मोतिया बिन्द का ऑपरेशन

  • अग्रवाल युवा संगठन द्वारा अग्ररत्न डॉ. राममनोहर लोहिया की जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया निःशुल्क नेत्र रोग परीक्षण शिविर

आगरा। अग्रवाल युवा संगठन व महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र रोग शिविर का आयोजन किया गया। लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित शिविर में 400 से अधिक लोगों ने परीक्षण कराया, जिसमें 86 मरीजों का चयन मोतियाबिन्द के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए किया गया। 27-28 मार्च को महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार द्वारा ऑपरेशन किए जाएंगे।

शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग, रितेश अग्रवाल, नेशनल चैम्बर के कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, अवधेष अग्रवाल, शकुन बंसल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन अवसर पर विशिष्ठ अतिथि उमेश अग्रवाल, भरत अग्रवाल, मुख्य संरक्षक विनय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संगठन के अध्यक्ष गणेश कुमार बंसल, महामंत्री अम्बुज अग्रवाल, प्रियकान्त बंसल, अंकित अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल भी मौजूद थे।

मरीजों को निःशुल्क दवाएं व चश्मे का वितरण भी किया गया। संध्या काल में अग्रवाल युवा संगठन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें सभी सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। सभी का स्वागत चंदन लगाकर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवीण अग्रवाल राम अग्रवाल दीपक बंसल गौरव बंसल अंशुल बंसल उज्जवल अग्रवाल कपिल अग्रवाल शिव अग्रवाल संदीप अग्रवाल शुभम गर्ग अनुज अग्रवाल अमित बंसल दिव्यांशु अग्रवाल अमन अग्रवाल अखिल अग्रवाल हिमांशु अग्रवाल मोहित अग्रवाल आयुष सिंगल आदित्य बंसल पंकज अग्रवाल अभिजीत मोदी गर्ग मृदुल अग्रवाल भूपेंद्र अग्रवाल शेलू अग्रवाल निखिल अग्रवाल संतोष अग्रवाल पुष्पेंद्र अग्रवाल प्रतीक अग्रवाल अनुज बंसल विवेक घर जितेंद्र अग्रवाल मयंक अग्रवाल विकास बंसल आयुष जैन लवलेश जैन आदि लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन