Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: राममंदिर की स्थापना पर 22 को देव दीपावली मनाएंगी “अखंड” दयालबाग की महिलाएं

Pragya News 24

Fri, Jan 5, 2024
Post views : 129
  • सनातन संस्कृति संग पर्यावरण संरक्षण की मुहिम चलाएंगी अखंड दयालबाग ग्रुप की सदस्याएं
  • धार्मिक आयोजन संग मनोरंजन कार्यक्रम भी होंगे सालभर, हर माह ली जाएगी एक गौ माता गोद

आगरा। अयोध्या जी में राम लला पधारेंगे और हर सनातनी के भाग जगमगाएंगे। प्रभु चरणों की इसी रोशनी से दयालबाग में सौ फुटा रोड पर बना डिवाइडर दीपों की जगमगाहट से चमकेगा। इस बात का निर्णय लिया गया अखंड दयालबाग ग्रुप की पहली मासिक बैठक में।

गुरुवार को एमजी रोड स्थित कनक सानवी ज्वैलरी शोरूम परिसर में हुई बैठक में सभी सदस्याओं का स्वागत संयोजिका विनीता मित्तल ने किया। दयालबाग क्षेत्र की करीब 50 कॉलोनियों से महिलाएं बैठक में शामिल हुईं। बैठक में एकमत से निर्णय लिया गया कि सनातन धर्म की अखंडता को ग्रुप समर्पित रहेगा, जिसके अन्तर्गत वर्षभर में धार्मिक एवं मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम किये जाएंगे। कार्यक्रमों की पहली श्रंखला में 22 जनवरी को अयोध्य में श्री राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगला बूढ़ी चौराहा से लेकर सौ फुटा तक के डिवाइडर और कॉलोनियों एवं अपार्टमेंट में देव दीपावली की थीम पर दीप मालिका सजेगी।

एमजी रोड स्थित कनक सानवी पर हुई अखंड दयालबाग ग्रुप की बैठक में उपस्थित सदस्याएं।

प्रेरणा सिंह ने बताया कि हर माह एक गाय के वर्षभर के भोजन की व्यवस्था की जाएगी, इस तरह से वर्ष में 12 गायों के भोजन की वार्षिक व्यवस्था संस्था करेगी। होली मिलन समारोह भव्य रूप से किया जाएगा। देव दीपावली मुख्य का आयोजन मुख्य रहेगा।

रुचि सिंघल ने कहा कि क्योंकि अखंड दयालबाग ग्रुप का गठन आध्यात्मिक ध्येय पर हुआ है इसलिए वर्ष में एक कार्यक्रम अखंड रामायण का पाठ, विशाल हवन या सुंदरकांड का पाठ पर आधारित होगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों की जिम्मेदारी हर कॉलोनी को दी जाएगी।

कनक सानवी के डायरेक्टर सतेंद्र बंसल ने सोने की परख और हॉलमार्क गारंटी के बारे में जानकारी दी। विजिया श्रीवास्तव ने मनोरंजक खेल करवाए।
इस अवसर पर प्रेरणा सिंह, अंजली अग्रवाल, ज्योतिशा मित्तल, पूजा गुप्ता, अराधना गुप्ता, शिखा गौतम, क्षमा दुबे, रुचि सिंघल, पूजा सुदन, मधुलिका सिंह, कुसुम सैनी, शिवानी मित्तल, आकृति, किरन लालवानी, गीता सैनी, रेनू सिंह, वीना कौशिक, ज्योति मौर्या आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन