Sun 03 May 2026
Breaking News Exclusive
अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की पूजन कर मनाया स्थापना दिवस शमसाबाद में भव्यता से निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से गूंजा नगर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा प्रचार रथ, भाजपा ध्वज फहराकर किया आगरा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना शब्द स्वर वंदन में उठा आत्ममंथन का स्वर, युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने पर जोर झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट ने किया भागवत कथा हेतु बल्केश्वर पार्क पर विधिविधान से भूमि पूजन, 21 अगस्त को निकलेगी विशाल मंगल कलश यात्रा

Pragya News 24

Sun, Aug 17, 2025
Post views : 45
  • राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू 22 अगस्त से करेंगे भागवत कथा के लोकप्रिय प्रसंगों का मार्मिक विवेचन
  • कथा के दौरान पर्यावरण संरक्षण, माँ यमुना आरती व गौ माता पूजन सहित हर दिन होंगे सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम

आगरा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की आगरा इकाई के तत्वावधान में जन्माष्टमी के उपरांत नंदोत्सव के पावन अवसर पर विश्व शांति, जन कल्याण एवं मानव सेवा को समर्पित श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन बल्केश्वर पार्क में 22 से 28 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। रविवार को समाजसेवी भक्त आयोजकों ने कथा स्थल बल्केश्वर पार्क पर विशाल पंडित जी के निर्देशन में विधिविधान से भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के साथ ही पंडाल निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया।

समारोह के मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने धर्म-संस्कृति के क्षेत्र बल्केश्वर के ऐतिहासिक बल्केश्वर पार्क में इस दिव्य आयोजन को महत्वपूर्ण और पुण्यदाई बताते हुए आगरा वासियों से इसका लाभ उठाने की अपील की।

विश्व कल्याण मिशन के मैनेजिंग ट्रस्टी आगरा के प्रमुख समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने कहा कि बाबा बल्केश्वर नाथ की कृपा से यह अलौकिक आयोजन होने जा रहा है। बल्केश्वर पार्क वृंदावन धाम बन जाएगा जब राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयानंद बापू हर दिन सायं 3ः00 बजे से 7ः00 बजे तक भागवत कथा के विविध लोकप्रिय प्रसंगों का मार्मिक विवेचन कर भक्तों को सुखद और सफल जीवन जीने के मंत्र प्रदान करेंगे।

मुख्य संरक्षक, मार्गदर्शक व प्रखर समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल ने बताया कि कथा के दौरान पर्यावरण संरक्षण, माँ यमुना आरती व यमुना स्वच्छता, गौ माता पूजन, हर घर तुलसी व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित सामाजिक व राष्ट्रीय सरोकार वाले कार्यक्रम भी जनहित व देश हित में जारी रहेंगे। उन्होंने आगरावासियों से अपील की है कि वे इस दिव्य धार्मिक आयोजन से जुड़कर भागवत कथा का नित्य श्रवण करें और अपने जीवन को सफल बनाएँ।

ट्रस्टी सुमन गोयल ने बताया कि भागवत कथा के निमित्त कथा से पूर्व 21 अगस्त को 2100 महिलाएँ प्रातः बेला में महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर से बल्केश्वर पार्क स्थित कथा स्थल तक विशाल और भव्य मंगल कलश यात्रा में सहभागिता करेंगी। मंगल कलश में शामिल होने की इच्छुक माता बहनें मोबाइल नंबर 93583 99066 या 9927456034 पर संपर्क कर सकती हैं।

भूमि पूजन समारोह में अर्चित पंड्या, कथा के मुख्य यजमान सुगंधी परिवार की श्रीमती विनीता सुगंधी, गोविंद सुगंधी, अमित सुगंधी, आशीष सुगंधी, हिमांशु सुगंधी, तीरथ कुशवाह, कमलेश कुशवाह, पार्षद श्रीमती पूजा बंसल, भोलानाथ अग्रवाल, हरिओम गोयल, राकेश गुप्ता, केएम सिंघल, विजय वर्मा, श्रीमती ममता सिंघल, गिर्राज बंसल, कुंदनिका शर्मा, रजनी गोयल, कुमकुम उपाध्याय, आशा अग्रवाल, विनोद गोयल, उदयभान सिंह भदौरिया, अजय अग्रवाल, ताराचंद मित्तल तोती, बंगाली बाबू अग्रवाल, मुन्नू चौबे, सुरेश बरेजा, महेश निषाद, रमन अग्रवाल, वीके मित्तल, मयंक खंडेलवाल, आदर्श नंदन गुप्त, मीरा कुशवाह, विश्वनाथ भारद्वाज, कृष्ण अग्रवाल गुड्डू, डॉ. महेश फौजदार, नंदी महाजन, महेश जौहरी, राजकुमार बौबी, मंजेश गोयल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन