Thu 24 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मोहिनी पर मोहित हुए नारद का विष्णु ने किया मोह भंग

Pragya News 24

Sun, Sep 22, 2024
Post views : 84
  • मंचीय लीलाओं का हुआ श्री गणेश
  • मोहिनी पर मोहित हुए नारद जी

आगरा। आगरा किला स्थित रामलीला मैदान पर जय श्री राम के जय घोष के बीच शनिवार से उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध श्री रामलीला महोत्सव में मंचीय लीलाओं का प्रारंभ हो गया।

प्रथम दिवस कलाकारों ने नारद मोह और विश्व मोहिनी लीला का मंचन का दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया लीला प्रारंभ होने के साथ ही रामलीला मैदान विद्युत सजावट से जगमगा उठा। मंचीय लीला में दिखाया कि कामदेव पर विजय प्राप्त करने से नारद जी को अभिमान हो गया श्री विष्णु ने नारद का अभिमान दूर करने के लिए अपनी योगमाया से वैकुंठ लोक से भी सुंदर नगर की रचना की। जिसमें मोहिनी नमक रूपवती कन्या उत्पन्न की जो नारद जी को मोहित कर लेती है। नारद जी द्वारा रूपवान बनाने की प्रार्थना पर भगवान विष्णु ने वानर होने का वर देते हैं लेकिन माया के वशीभूत हुए नारद जी भगवान की स्पष्ट वाणी नहीं समझ सके। सत्यता पता चलने पर नारद जी का अभिमान भंग हो गया। इस लीला का बहुत ही सुंदर मंचन किया गया।

मंचीय लीला की शुरुआत पद्मश्री डॉक्टर आर एस पारीक, अध्यक्ष पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, राजा दशरथ स्वरूप संतोष शर्मा रानी कौशल्या ललिता शर्मा ने संयुक्त रुप से की।

रजत रथ का अनावरण वेबसाइट लांच
रामलीला कमेटी ने शनिवार को रजत रथ का अनावरण किया। करीब 50 वर्ष पुराने रजत रथ को दोबारा से कमेटी ने तैयार कराया है। कमेटी अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस रजत पर प्रभु श्री राम बैठकर माता सीता को ब्याहने जाएंगे। इसके साथ श्री रामलीला कमेटी ने अपनी वेबसाइट को भी लॉन्च किया। कमेटी ने अयोध्या मंदिर में स्थापित श्री राम लला की मूर्ति के प्रतिरूप का भी अनावरण किया जो पूरे माहौल को राममय बना रहा था। इस वर्ष महोत्सव की थीम रामलला ही है।

ये रहे उपस्थित
रामचरण मित्तल, सुरेश चंदगर्ग, वी डी अग्रवाल, जगदीश बगला, मुकेश अग्रवाल, टी.एन. अग्रवाल, मनोज अग्रवाल पोली, ताराचंद अग्रवाल, मुकेश जौहरी, प्रवीण स्वरूप बंसल, अंजुल बंसल, आनंद मंगल, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, रामांशु शर्मा, राहुल गौतम, रजत बंसल, विनय बंसल, राहुल शर्मा, शालू अग्रवाल आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन