Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्री महालक्ष्मी मंदिर, बल्केश्वर में तुलसी-शालिग्राम विवाह में गूंजी वैदिक मंगलध्वनियां

Pragya News 24

Sun, Nov 2, 2025
Post views : 119

आगरा। यमुना मैया के तट स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर, बल्केश्वर परिसर शनिवार को भक्ति, वैदिक मंत्रों एवं दिव्य आनंद से गुंजायमान रहा। श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल एवं श्री देवीजी मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में तुलसी-शालिग्राम विवाह समारोह हर्ष और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मंदिर प्रांगण को पुष्प सज्जा और दीप सज्जा से दुल्हन की तरह सजाया गया। तुलसी महारानी की मनोहारी छवि ने श्रद्धालुओं को अभिभूत कर दिया। वैदिक विधि-विधान से विवाह संस्कार पूर्ण कराए गए, जिनमें वैवाहिक रस्में पंडित रमाकांत पांडे ने संपन्न कराईं।

वधु पक्ष की ओर से मनीष गोयल व मोनिका गोयल तथा वर पक्ष की ओर से हेमंत मोहता व पायल मोहता ने रीति-रिवाज निभाए। अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष भक्तों के आध्यात्मिक उत्थान और सनातन परंपराओं के संरक्षण हेतु आयोजित किया जाता है। समारोह के दौरान भजन कीर्तन और मंगल-गान गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। तुलसीदृशालिग्राम विवाह के पावन दर्शन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और प्रसाद ग्रहण किया।

पूजन ट्रस्टी राममोहन कपूर, सतीश कपूर एवं अपिल कपूर द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के मंत्री मनोज जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल, फाल्गुनी, मनीष गोयल, मोनिका, राकेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, दिलीप भंडारी, मनीष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, सुमित अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन