Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में धूमधाम से हुआ तुलसी-सालिगराम विवाह, कन्यादान लेने की लगी होड़

Pragya News 24

Thu, Sep 18, 2025
Post views : 116

आगरा। श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में गुरुवार को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर में तुलसा जी और सालिगराम भगवान के प्रतीकात्मक विवाह संस्कार द्वारा प्रभु राम और जगत जननी माँ जानकी का विवाह संपन्न हुआ।

श्री राम जय राम जय जय राम के जयकारों और मंगलम भगवान विष्णु मंगलम गरुड़ ध्वज... के मंगल स्वर के मध्य पाँच सहयोगी ब्राह्मणों के साथ पंडित वेद प्रकाश प्रचेता ने वैदिक मंत्रोच्चारों से सात फेरों सहित विवाह की सभी रस्में पूर्ण करवाईं। मिथिला नगरी के सैकड़ों बड़भागी लोग इस पुण्यदायी विवाह के साक्षी बने। सिया रामचंद्र के संग पड़न लागी भाँवरिया के मंगल स्वरों ने सबको भाव विभोर कर दिया।

आभूषण, फल, मेवा सुहाग का सामान, मिठाई, वस्त्र, दक्षिणा के लिफाफे आदि सामग्री के साथ सभी में फेरी डालने और कन्यादान लेने की होड़ लगी रही। राजा जनक राजेश अग्रवाल और महारानी सुनयना अंजू अग्रवाल ने गले का हीरे का सेट, चाँदी की पायलों और पांँच साड़ियों से कन्यादान लिया, तुलसा जी के पैर पूजे और इस पुण्यदायी अवसर के लिए अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
इस दौरान महारानी सुनैना अंजू अग्रवाल और संगीता अग्रवाल ने आज तुलसा को प्यारी दुल्हन बनाओ सखियो!, सज के चली तुलसा प्यारी, हरे बाँस मंडप छाये, सीता जी को ब्याहने सालिगराम आए.. और तुलसा तेरी मेहंदी में नाम सालिगराम का देखा है.. जैसे मंगल गीतों से विवाह उत्सव में चार चांद लगा दिये। विनीता अग्रवाल, ममता अग्रवाल, रीता अग्रवाल, पलक अग्रवाल और मलाईका अग्रवाल ने साथ दिया।

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, बसंत गुप्ता डीजीसी, श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल बैंक, नीरज अग्रवाल, केके अग्रवाल, जनकपुरी महिला समिति की मीरा अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, चारु गर्ग, सोनिया शर्मा, रामलीला कमेटी की ओर से ताराचंद अग्रवाल, विजय प्रकाश गोयल, विनोद जौहरी, चुन्ना भाई, संजय अग्रवाल, अंजुल बंसल, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, निक्की जौहरी, लखन गर्ग, शालू गंज, अनुज अग्रवाल हनी, अरविंद अग्रवाल बॉबी और गोलू तार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन