Thu 24 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रुनकता में बनेगा 51 सीढ़ी वाला राधारानी का मंदिर, रखी गयी नींव, हुआ भूमि पूजन

Pragya News 24

Thu, Feb 6, 2025
Post views : 72
  • साईं की सच्ची सरकार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रुनकता स्थित साईंं धाम मंदिर परिसर में होगा निर्माण
  • 11 हजार 800 वर्ग फुट में बनेगा मंदिर, होंगी अष्टसखियों की प्रतिमा की स्थापना भी

आगरा। ब्रज क्षेत्र आगरा के रुनकता में शीघ्र ही राधारानी के भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण होगा। 11 हजार 800 वर्ग फुट में बनने जा रहे 51 सीढ़ियों वाले मंदिर में राधारानी सरकार अपनी अष्ट सखियों संग दर्शन देंगी। आगरा में बरसाना का आनंद बरसाने की तैयारियों के साथ साईं की सच्ची सरकार चैरिटेबल ट्रस्ट ने रुनकता स्थित साईंं धाम मंदिर परिसर में राधारानी मंदिर की नींव रखी।

गुरुवार को मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र गर्ग, सुशील अग्रवाल और लॉयंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान ने मंदिर के लिए भूमि पूजन किया। साथ ही परिसर में असहाय एवं दिव्यांग बच्चों के लिए बनाए गए एक हॉल का उद्घाटन फीता काटकर किया।

जितेंद्र चौहान ने बताया कि मंदिर स्थापना के साथ व्यवस्थापक एवं प्रबंधक बाबा देवानंद उन मानसिक दिव्यांग बच्चों, जिन्हें लाइलाज बीमारी है और उनके परिजनों ने त्याग दिया है, उनकी सेवा कर रहे हैं।

रुनकता स्थित साईंं धाम मंदिर परिसर में साईंं की सच्ची सरकार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बनाए जा रहे राधारानी मंदिर निर्माण का भूमि पूजन करते सुरेश चंद्र गर्ग, सुशील अग्रवाल, जितेंद्र चौहान, देवानंद बाबा आदि

बाबा देवानंद ने बताया कि परिजनों से परित्याग किये दिव्यांग एवं असहाय बच्चों के लिए अस्पताल बनाने का संकल्प लिया गया है। सभी के सहयोग से इसी दिशा में कार्य किया जा रहा है।

सुरेश चंद्र गर्ग ने कहा कि यमुना मैया के अति निकट राधारानी का मंदिर निर्माण होना, सभी आगरावासियों के लिए उत्साह की बात है। धर्म के साथ कर्म का यथार्थ भाव रखकर साईंं की सच्ची सरकार चैरिटेबल ट्रस्ट कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में एक निर्धन कन्या का विवाह भी कराया गया, जिसे गृहस्थी का सभी सामान देकर विदा किया गया।

इस अवसर पर कांता प्रसाद, सुशील अग्रवाल, राहुल बंसल, सुमंत यादव, पवन कुमार अग्रवाल, टीसी अग्रवाल, कुलदीप सिंह, श्रीगोपाल अग्रवाल, राजू अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन