Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मां दुर्गा की भेंटों से गूंजा नवदुर्गा महोत्सव का पण्डाल

Pragya News 24

Wed, Sep 24, 2025
Post views : 114

आगरा। ढोलक थाप और मंजीरों के भक्तिमय संगीत पर आज माता की भेंटों से नवदुर्गा पण्डाल गूंजता रहा। मां दुर्गा के खूब जयकारे लगे। भक्ति और श्रद्धा में डूबे भक्तजनों ने माता की भेटों पर खूब नृत्य भी किया। तोता का ताल स्थित मां भगवती सेवा मण्डल द्वारा आयोजित 12 दिवसीय नवदुर्गा महोत्सव में आज माता की भेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः मंगला आरती के साथ ही मां दुर्गा के पण्डाल में क्षेत्रीय भक्तों की भीड़ उमड़ती रही।

25 सितम्बर को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 26 सितम्बर को गुब्बारों से माता से दरबार को सजाया जाएगा, 27 सितम्बर को देवी जागरण, 28 सितम्बर को डांडिया उत्सव व 29 सितम्बर को महाआरती का आयोजन होगा। 30 सितम्बर को कन्या पूजन व एक अक्टूबर को पण्डाल में आकर्षक झांकियां सजायी जाएंगी। दो अक्टूबर को भण्डारा व 3 अक्टूबर को सुंदरकाण्ड पाठ के साथ 12 दिवसीय उत्सव का समापन होगा। 4 अक्टूबर को विसर्जन किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश, आकाश, मनीष, दिनेश कुशवाह, विष्णु, पार्षद विक्रांत कुशवाह, पार्षद अमित पटेल, पिंकी, रिया, सुमन, रूबी आदि उपस्थित थीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन