Thu 24 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह में बरसा भक्ति का अमृत

Pragya News 24

Wed, Apr 9, 2025
Post views : 89
  • सियाराम सेवा समिति ने आयोजन किया दो दिवसीय सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह का
  • 31 जोड़ों ने किया कामदा एकादशी पर व्रत का विधिवत उद्यापन, 26 ब्राह्मण जोड़ों ने किया भाेज
  • श्रीखाटू श्याम जी भजन संध्या में बही आस्था की लहर, बुधवार को होगा अन्नदान

आगरा। आ गया मैं दुनियांदारी, सारी बाबा छोड़ के, लेने आजा खाटू वाले, रींगस के उस मोड़ पै….हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है, जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है….सियाराम सेवा समिति द्वारा आयोजित प्रथम सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह में इन भजनों के साथ भक्ति का अमृत बरसता रहा। कार्यक्रम में 31 दंपतियों ने सामूहिक रूप से अपने एकादशी व्रत का उद्यापन किया। 26 ब्राह्मण जोड़ों को फलाहार भोज करवाया गया।

सेवला स्थित अग्र धाम सेवा सदन सेवला में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न शहरों से आए श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। मंगलवार को कादमा एकादशी पर व्रत का उद्यापन सामूहिक रूप से विधि विधान से किया। समारोह का शुभारंभ विष्णु सहस्त्रनाम पाठ से हुआ। इसके बाद मंत्रोच्चारण, एकादशी व्रत की 26 कथाएं आदि वृंदावन से आए आचार्य बृज बिहारी और ओम प्रकाश शास्त्री के मार्गदर्शन में हुए। फलाहार ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं ने श्रीखाटू श्याम जी भजन संध्या का आनंद लिया। भजन संध्या का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, संस्था के संरक्षक भगवान दास बंसल, विष्णु दयाल बंसल ने दीप प्रज्जवलन कर किया। राजा सांवरिया ने मधुर कंठ से भक्तिमय भजनों को स्वर दिए।

अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने बताया कि 9 अप्रैल, बुधवार को हवन, प्रसादी एवं प्रीतिभोज के साथ एकादशी उद्यापन का विधि विधान से समापन किया जाएगा।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजय बंसल, महामंत्री बृजेश बंसल, कोषाध्यक्ष राकेश गोयन, समन्वयक राजेश बंसल, संदीप मित्तल, दिलीप गोयल, अंकित बंसल, आनंद, पीयूष, राहुल, विवेक, चंद्रमोहन, प्रिंस, राधामोहन, शाेभित, तरुण, बृजमोहन, राजीव, संजय, दीपक, मनोज, रोहित, सुदेश, मोहित, रवि, सौरभ, नितिन, राजगिरी, विनय, हरीश, राजेश, विशम्भर आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन