Sat 20 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: “नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…” की गूंज में हुआ श्री महालक्ष्मी मंदिर का फूल बंगला दर्शन

Pragya News 24

Sat, Aug 16, 2025
Post views : 64

आगरा। जन्माष्टमी की रात्रि बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में भक्तों ने भक्ति रस में डूबकर अद्वितीय दर्शन किए। भजन संध्या की गूंज “राधा नाम जपो मन रे, हरि नाम जपो…” ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
इस अवसर पर श्री देवी जी ट्रस्ट द्वारा भव्य फूल बंगला, छप्पन भोग एवं पोशाक श्रृंगार दर्शन का आयोजन किया गया। गुलाब, गेंदा, कमल और विदेशी पुष्पों से सजा फूल बंगला श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। दर्शन करने वाले भक्तों को ऐसा प्रतीत हुआ मानो वे वृंदावन धाम की पावन भूमि पर हों।

मंदिर ट्रस्टी राममोहन कपूर, सतीश कपूर और अपिल कपूर ने लड्डू गोपाल एवं श्री महालक्ष्मी जी की आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद भजन संध्या में भक्त झूमते और नृत्य करते नजर आए।
मंदिर में रविवार को कन्या पूजन एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्त बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन