Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्रीजगन्नाथ मंदिर में गूंजे नंदलाला के जयकारे, पंच औषधी व पंचामृत से हुआ श्रीराधा-कृष्ण का अभिषेक

Pragya News 24

Sat, Aug 16, 2025
Post views : 108
  • भक्तों द्वारा तैयार पोशाक में श्रंगारित हुआ भगवान जगन्नाथ, फूलों और सतरंगी रोशनी से जगमगाया इस्कॉन मंदिर
  • गोपी ड्रेस और धोती कुर्ता पहनकर आए भक्त, गीत गोविन्द और दशावतार श्लोक के कीर्तन पर भक्ति के नृत्य में डूबे भक्तजन

आगरा। जगमग रोशनी से सजे और पुष्पों से महकते श्रीगन्नाथ मंदिर में आज नंदलाला के जयकारे गूंज रहे थे। भक्तों द्वारा रेशम के धागे से की गई कढ़ाई से सजी मल्टी कलर की पोशाक से श्रंगारित श्रीजगन्नाथ जी बहन सुभद्रा और बाई बलराम थे तो गोपी ड्रेस और धोती कुर्ता में सजे धजे भक्तजन। फूलों के साथ जूट से भव्य फूल बंगला सजाया गया। भक्ति और आस्था के योगीराज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आज कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में कुछ ऐसा ही भक्तिमय दृष्य नजर आ रहा था।

प्रातः मंगला आरती के साथ प्रारम्भ हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में रात को पंच औषधी, पंचगव्य व पंचामृत से श्रीकृष्ण का राधाजी संग वेदोच्चारण के साथ इस्कॉन के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु द्वारा अभिषेक किया गया। अभिषेक से पूर्व मंदिर परिसर से उन्हें पालकी में बैठाकर कीर्तन करते हुए पंडाल तक लाया गया। वहीं रात्रि अभिषेक से पूर्व मंदिर परिसर में 1011 कलशों से भक्तों को भी राधाकृष्ण का अभिषेक करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं।

इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण महोत्सव पर सभी भक्तजन सज-धजरक पर पहुंचे। महिलाएं गोपी ड्रेस और पुरुष धोती व पजामा कुर्ता के ड्रेस कोड में पहुंचे। जहां गीत गोविन्द व दशावतार श्लोकों पर झांझ, मंजीरे और मृदंग के संगीत पर भक्तिमय नृत्य में हर भक्त श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा नजर आया। इस अवसर पर भक्तों द्वारा भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। अभिषेक के उपरान्त रात 12 बजे श्रीहरि का अलौकिक श्रंगार कर महाआरती का आयोजन किया गया। 17 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मंदिर परिसर में नन्दोत्सव व श्रील प्रभुपादजी का व्यास पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

अवसर पर मुख्य रूप से जीतेन्द्र चौहान, आशु मित्तल, संजीव, शैलेन्द्र अग्रवाल, कांता प्रसाद, सुशील अग्रवाल, सुशील गुप्ता, संजय कुकरेजा, राजेश उपाध्याय, ओम प्रकाश, मुकेश अग्रवाल, अदिति गौरांगी, शैलेश बंदा, शाश्वत नंदलाल आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन