Fri 01 May 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्रीकृष्ण जन्म पर हुआ शंखनाद, राधे राधे के जयघोष से गूंज उठा लीला स्थल

Pragya News 24

Sun, Nov 19, 2023
Post views : 64
  • धरा को कंस के अत्याचारों से मुक्त कराने को अवतरित हुए श्रीकृष्ण कन्हाई
  • श्रीकृष्ण लीला शताब्दी समारोह में हुआ देवकी वसुदेव विवाह एवं श्रीकृष्ण जन्म

आगरा। कंसासुर जाना मन अनुमाना, पूतना वेगी पठाईख तेहि हर्षित धाई, मन मुस्काई गयी जहां यदुराई३स्तुति और हरे कृष्ण, राधे कृष्ण के जयघोष संग शंखनाद से गूंज उठा लीला स्थल।

वाटरवर्क्स चौराहा स्थित गौशाला में श्री कृष्ण लीला शताब्दी महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर आरती करते प्रदेश कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय संत अरविंद जी महाराज, लंगड़े की चौकी प्राचीन हनुमान मंदिर के मुख्य महंत गोपी गुरु और प्राचीन सीताराम मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय।

वाटरवर्क्स चौराहा स्थित गौशाला में आयोजित श्रीकृष्ण लीला शताब्दी समारोह में मंचीय आयोजन का आरंभ देवकी वसुदेव विवाह एवं श्रीकृष्ण जन्म लीला के साथ हुआ। पहले दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की लीला का मंचन जैसे ही हुआ जयघोषों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। ब्रज रज की संस्कृति और अपने तारणहार की भक्ति के रंग से रंगा गौशाला परिसर द्वापरकाल को जीवंत कर रहा है। पहले दिन की लीला के मंचन का शुभारंभ, प्रदेश कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय संत अरविंद जी महाराज, लंगड़े की चौकी प्राचीन हनुमान मंदिर के मुख्य महंत गोपी गुरु और प्राचीन सीताराम मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय ने भगवान श्रीनारायण हरि विष्णु के स्वरूपों की आरती उतार कर किया।

वाटरवर्क्स चौराहा स्थित गौशाला में श्री कृष्ण लीला शताब्दी महोत्सव में लीला मंचन का आरंभ करते राष्ट्रीय संत अरविंद जी महाराज।

भजन-कीर्तन के बीच हुई आरती से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। श्रीकृष्ण जन्म की लीला का मनोहारी मंचन किया गया। रोशनी से जगमग मंच पर परंपरागत वेशभूषा में कलाकारों ने अपने अभिनय का प्रभाव छोड़ते हुए दर्शकों को आनंदित किया। मंचन में दिखाया गया कि कंस अपनी बहन देवकी का विवाह करके उसे ससुराल पहुंचाने जा रहा था, इसी बीच आकाशवाणी हुई कि देवकी का अष्टम पुत्र कंस का वध करेगा। कंस भयभीत हो गया। वह देवकी को मारना चाहता है, लेकिन दोनों को कारागार में डाल देता है। कंस एक-एक करके देवकी की सात संतानों का वध कर देता है। जब आठवें पुत्र के रूप में श्रीकृष्ण ने कारागार में जन्म लिया तो वासुदेव रात में ही उन्हें नंदबाबा के घर छोड़ आए।

वाटरवर्क्स चौराहा स्थित गौशाला में श्री कृष्ण लीला शताब्दी महोत्सव में लीला मंचन का आरंभ करते राष्ट्रीय संत अरविंद जी महाराज।

कंस के अत्याचारा और उमड़ती यमुना ने बांधे दर्शक
लीला मंचन के दौरान जब कंस एक− एक कर देवकी के पुत्रों का वध करता है और फिर श्रीकृष्ण के जन्म के बाद वसुदेव उन्हें टोकरी में लेकर यमुना पार गोकुल लेकर जाते हैं, उस समय उमड़ती यमुना की लहरों के दृश्यों ने दर्शकदीर्घा को बांध कर रखा। श्रद्धालु बस श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी का जाप जहां थे वहीं से कर रहे थे और प्रभु की लीलाओं का आनंद ले रहे थे। राधा विनोद लीला संस्थान, वृंदावन के लीला निर्देशक स्वामी श्रीराम शर्मा (निमाई) के निर्देशन में कलाकारों ने प्रभावशाली मंचन किया।

ये रहे उपस्थित
अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महामंत्री विजय रोहतगी, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग, अशोक गोयल, शेखर गोयल, कैलाश खन्ना, कृष्ण कन्हैया अग्रवाल, विनीत सिंघल, अनूप अग्रवाल, गिर्राज बंसल, प्रवीन अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अमित अग्रवाल, पीके मोदी, केसी अग्रवाल, पार्षद मुरारी लाल गोयल, प्रभात रोहतगी, संजय गोयल, बृजेश अग्रवाल, पंकज मोहन शर्मा, सुजाता अग्रवाल, सीमा गोयल, मीडिया प्रभारी तनु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

निकलेगी गौचारण यात्रा
श्रीकृष्ण लीला शताब्दी समारोह में सोमवार को सुबह 10 बजे श्रीकृष्ण-बलराम गौचारण यात्रा निकाली जाएगी। अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के अनुसार यह यात्रा गौशाला, वाटर वर्क्स से शुरू होकर जीवनीमंडी, भैरौं बाजार, बेलनगंज चौराहा, कचहरी घाट, छत्ता बाजार, दरेसी नं.2, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, जौहरी बाजार, किनारी बाजार, सेव का बाजार, फुलट्टी, छिलीईंट घटिया, सिटी स्टेशन रोड, धूलियागंज, पथवारी, बेलनगंज तिकोनिया होती हुई गौशाला वापस आएगी। शाम को 6.30 बजे गौशाला परिसर में नंदोत्सव एवं पूतना उद्धार की लीला का मंचन होगा। शाम 6 बजे नंद सखा की सवारी बसंत मार्केट, बल्केश्वर चौराहा से शुरू हो कर गौशाला पहुंचेगी।

ये रहेगा लीलाओं के मंचन का क्रम
20 नवंबर− गोपाष्टमी, नंदोत्सव, दीपक नृत्य और पूतना वध
21 नवंबर− डांडिया नृत्य और कालीदह लीला
22 नवंबर− गौमय श्रंगार एवं गोवर्धन पूजा− अन्नकूट प्रसाद
23 नवंबर− शंकरलीला− माखन चोरी, फूलों की होली
24 नवंबर− श्रीकृष्ण लीला− सुदामा मिलन लीला
25 नवंबर− अक्रूर गमन− कंस वध एवं आतिशबाजी।
26 नवंबर−श्रीकृष्ण बलराम की दिव्य शोभायात्रा।
27 नवंबर− द्वारिकापुरी रुक्मणि मंगल विवाह लीला
28 नवंबर− हवन लीला।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन