Sun 03 May 2026
Breaking News Exclusive
अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की पूजन कर मनाया स्थापना दिवस शमसाबाद में भव्यता से निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से गूंजा नगर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा प्रचार रथ, भाजपा ध्वज फहराकर किया आगरा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना शब्द स्वर वंदन में उठा आत्ममंथन का स्वर, युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने पर जोर झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: कलश यात्रा संग हुआ श्रीराम कथा का शुभारंभ, 501 पीत वस्त्र धारण किए महिलाएं, रिमझिम फुहारों संग गूंजी भक्ति

Pragya News 24

Wed, Sep 3, 2025
Post views : 45

आगरा। कमला नगर में बुधवार को विश्व सनातन ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा में 501 पीतवस्त्रधारी महिलाएं सिर पर कलश धारण कर नगर परिक्रमा के लिए निकलीं। यात्रा सुभाष नगर चौराहा स्थित मंदिर से शुरू होकर नटराज पुरम, शालीमार एनक्लेव और कमला नगर से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। इस दौरान कमला नगर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा। इंद्र देव ने भी मानो इस आयोजन की महिमा से प्रसन्न होकर रिमझिम फुहारों से आशीर्वाद बरसाया।

कलश यात्रा का शुभारंभ करते हुए विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि कलश यात्रा भारतीय सनातन संस्कृति की अनमोल परंपरा है। यह यात्रा समाज में भक्ति, एकता और धर्म की ज्योति जगाती है। रामकथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह समाज को आदर्श और सदाचार का मार्ग दिखाती है।
कलश यात्रा के बाद कथा व्यास पं. भरत उपाध्याय, सुपुत्र गोपी गुरु जी (महंत, श्री हनुमंत धाम मंदिर, लंगड़े की चौकी) ने प्रथम दिवस का प्रसंग कहते हुए कलश यात्रा का महत्व और श्रीराम कथा के माहात्म्य का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा केवल श्रवण मात्र नहीं है, यह आत्मा को निर्मल और जीवन को धन्य करने का साधन है। यह कथा भक्त को धर्म, भक्ति और ज्ञान से जोड़कर उसके जीवन में नई ऊर्जा और शांति का संचार करती है।

महंत गोपी गुरु जी कलश यात्रा का महत्व बताते हुए कहा कि कलश यात्रा का महत्व अत्यंत गहरा है। यह यात्रा केवल श्रद्धा की अभिव्यक्ति ही नहीं, बल्कि घर-घर और जन-जन में पवित्रता, समृद्धि और धर्म की स्थापना का संदेश देती है। कलश में स्थित जल गंगा का प्रतीक है, नारियल उन्नति और शक्ति का प्रतीक है, वहीं आम्रपत्र जीवन में हरियाली और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। अतः कलश यात्रा समाज को एकता और भक्ति में बांधने का दिव्य माध्यम है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को कथा में माता पार्वती की तपस्या और शिव-पार्वती विवाह की महिमा का अद्भुत प्रसंग सुनाया जाएगा।

कथा के मुख्य यजमान आकाश एवं रेखा शर्मा ने श्रद्धालुओं से अपील की कि प्रतिदिन दोपहर 1ः30 बजे से कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त करें। समापन पर प्रसादी का वितरण होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे परिवार सहित प्रतिदिन कथा श्रवण कर धर्म, भक्ति और प्रसादी का लाभ प्राप्त करें।

कलश यात्रा के दौरान पार्षद कंचन बंसल, गिर्राज बंसल, सरपंच राज रामकुमार शर्मा, बीना अग्रवाल, लालू जादौन, श्याम उपाध्याय, राघव उपाध्याय, कुमकुम उपाध्याय, बॉबी, नीतू, इंदु विज, कालीचरण वैद्य, दीपेश उपाध्याय, पूजा, रचना, अंजू गर्ग, लवी, सहित श्री राम समिति की पूरी टीम उपस्थित रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन