Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्रीजगन्नाथ मंदिर बना गोकुल धाम, दही हांडी प्रतियोगिता संग हरे कृष्णा… संकीर्तन पर झूमे भक्त

Pragya News 24

Sun, Aug 17, 2025
Post views : 97
  • श्रीजगन्नाथ मंदिर में किया गया दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन

आगरा। कन्हैया के जन्म का उल्लास और हरे कृष्णा… संकीर्तन पर भक्ति में झूमते गाते श्रद्धालु। मानों कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन मंदिर) आज कन्हैया का गोकुल बन गया। जहां हर तरफ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां बिखरीं थी। जगमग रोशनी, फूलों से सजा मंदिर परिसर। परम्परागत परिधानों में सज संवरकर नन्दोत्सव में हरे राम हरे कृष्णा के कीर्तन पर झूमते नाचते सैकड़ों श्रद्धालू। तो कहीं दही हांडी प्रतियोगिता के आनंद में डूबे भक्त। रंग बिरंगे गुलाब पुष्पों के साथ जूट की नक्काशी कर आज श्रीजगन्नाथ जी का मंदिर सजाया गया।

इस अवसर पर एकल व संयुक्त दही हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बुजुर्गों से लेकर बच्चों ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया। 15 फुट ऊंचाई पर लटकी दही हांडी और नीचे आंखों पर पट्टी और हाथ में डंडा लेकर उसे तोड़ने का प्रयास करते भक्त। कोई मित्र उन्हें भटकाटा तो कोई सही दिशा दिखाता। नन्दोत्सव के इस अवसर पर मस्ती और मनोरंजन के माहौल में कुछ भक्त हांडी तोड़ने में सफल रहे तो कुछ असफल। परन्तु सभी के चेहरे पर मुस्कान थी। हरे राम हरे कृष्णा… कीर्तन पर भक्तो बुजुर्ग व बच्चों ने एकल प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें 15 फुट ऊपर लटकी दही हांडी को तीन बार के प्रयास से डंडे से तोड़ना था। वहीं युवा श्रद्धालुओं ने पिरामिड बनाकर दही हांडी तोड़ने की प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्रातः इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविद स्वरूप ने श्रील प्रभुपाद 127वां पूजा महोत्सव में प्रभुपाद जी का अभिषेक किया। भक्तों द्वारा बनाए गए लगभग 250 व्यंजनों का भोग लगाया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आशु मित्तल, संजीव, शैलेन्द्र अग्रवाल, कान्ता प्रसाद, सुशील अग्रवाल, सुशील गुप्ता, संजय कुकरैजा, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, अदिति गौरांगी, शैलेश, शाश्वत ननंदलाल आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन