Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा कैंट रेलवे संस्थान पर चल रही रामलीला महोत्सव में आज हुआ सीता मैया का जन्म

Pragya News 24

Thu, Oct 19, 2023
Post views : 131

Agra. आगरा कैंट रेलवे संस्थान पर चल रही श्री रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन अनेकों आकर्षक लीलाओं का मंचन किया गया। सबसे पहले भगवान गणेश की वन्दना की गई। उसके पश्चात श्री राम लीला का मंचन शुरू हुआ। रामलीला संयोजक राकेश कनौजिया ने बताया कि रामजन्म के पश्चात सीता जन्म की लीला का मंचन हुआ। शानदार अंदाज में सीता जन्म की लीला का मंचन किया गया। सीता जन्म के पश्चात विश्वामित्र द्वारा राम लक्ष्मण को राजा दशरथ से मांग कर ले जाना, ताड़का वध, मारीच सुभाहु से राम लक्ष्मण का युद्ध हुआ।

रामलीला के संयोजक राकेश कनौजिया ने बताया कि पिछले लगभग 5 दशक से रेलवे संस्थान में रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। दशहरा पर्व से पहले लगभग 10 दिनों का रामलीला का मंचन होता है और फिर दशहरे को रावण वध के साथ रावण दहन किया जाता है। इस रामलीला मंचन में रेलवे में काम करने वाले कर्मचारियों के बच्चे ही प्रतिभाग करते हैं और वह ही अपना अभिनय करते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन