Wed 23 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: झूलेलाल जयन्ती पर राममय होगी सिंधुनगरी, हर तरफ लहराएंगी राम ध्वजाएं

Pragya News 24

Sat, Apr 6, 2024
Post views : 96

राष्ट्रीय सिंधी महासंघ द्वारा झूलेलाल जयन्ती के उपलक्ष्य में किया जाएगा आयोजन, श्रीराम व वरुण देव के नाम से सजेंगे तरुण द्वार
झूलेलाल साईं की सैकड़ों ज्योतियों का यमुना मैया में विधि विधान से होगा विसर्जन, भंडारे और कीर्तन का होगा आयोजन

आगरा। 10 अप्रैल को सिंधी समाज के केन्द्रीय कार्यक्रम सिंधुनगरी महोत्सव में बल्केश्वर घाट को इस वर्ष राम ध्वजाओं से सजाया जाएगा। जगमग करती रोशनी, गुब्बारों और फूलों से दुल्हन की तरह सजी सिंधुनगरी इस वर्ष राममय नजर आएगी, जहां सिंध का नजारा होगा। राष्ट्रीय सिंधी महासंघ द्वारा झूलेलाल जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित 26वां सिंधु नगरी महोत्सव में श्रीराम व वरुण देव (साईं झूलेलाल) के नाम से तरुण द्वार सजाए जाएंगे। भक्ति, संस्कृति और कला के संगम के भव्य सिंधुनगरी महोत्सव में राम दरबार भी सजेगा। वहीं भजन संध्या में समाज के कलाकारों द्वारा लोकगीत व भक्ति के स्वरों की राग यमुना किनारे पर बहेंगे। झूलेलाल जयन्ती के शुभ अवसर पर बहराणा साहब की पवित्र ज्योतियों से जगमगाएगा बल्केश्वर झूलेलाल घाट।

यह जानकारी सिंधी धर्मशाला, बल्केश्वर में आयोजित महोत्सव के आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में अध्यक्ष महेश कुमार सोनी, महासचिव मनोहर लाल हंस ने दी। बताया कि आगरा व आस-पास के क्षेत्रों की पंचायतों, धर्मशालाओं, मेला व बाजार कमेटियों की सैकड़ों भगवान झूलेलाल की ज्योतियों को झूलेलाल शोभायात्रा के उपरान्त सिंधुनगरी महोत्सव में लाए जाने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत होगा। नाव में बैठ यमुना मैया की बीच धारा में इन ज्योतियों को महन्तों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से विसर्जित किया जाएगा। संरक्षक श्याम भोजवानी ने बताया कि इस अवसर पर फूल बंगला सजाया जाएगा। सिंधी साहित्य के लिए कार्य करने वाली विभूतियों को सिंधु रत्न व सिंधुश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष गिरधारीलाल करमचंदानी, नंदलाल आसवानी, रामचंद्र हंसानी, खेमचंद तैजानी, लक्की सालवानी, महेश मदनानी, राजा सुखनानी, हर्षिल भोजवानी,जतिन मंगलानी, नंदलाल,नरेश निरंकारी,मोहित सोनी, दादा शिवानी आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन