Wed 23 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया गया श्रीराम नवमी महोत्सव

Pragya News 24

Thu, Apr 18, 2024
Post views : 97
  • पंचामृत व पंचगव्य से हुआ राम दरबार का अभिषेक

आगरा। आज श्रीजगननाथ मंदिर राममय था। मृदंग और मंजीरों संग कीर्तन व श्रीराम के जयकारों संग श्रीराम के डोले के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर की परिक्रमा लगाई। राम कथा के साथ राम नाम संकीर्तन की धुन में भक्तजन मगन थे। श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में श्रीराम नवमी महोत्सव का योजन किया गया। फूलों से महकते मंदिर में श्रीजगन्नाथ भगवान, बहन सुभद्रा और बाई बलराम संग सुर्ख लाल वस्त्रों में सुसज्जित थे। श्रीराम का माता सीता व लक्ष्मण और बजरंग बलि संग पंचगव्य व पंचामृत से अभिषेक किया गया।

कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में आज राम नवमी के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया गया। जगमग रोशनी और पुष्पों से सजे मंदिर में हर श्रद्धालु आज श्रीराम की भक्ति में डूबा था। इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप में कथा में आज भरत चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि आज यदि भरत की विनम्रता, त्याग और भाई के प्रति प्रेम की भावना को अपना लें तो हर घर से लड़ाई-झगड़े खत्म हो जाएं। भरत ने धन और राजगद्दी से पहले सम्बंधों को महत्व महत्व दिया। श्रीराम के अभिषेक के बाद उनका श्रंगार कर आरती की गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, राहुल बंसल, आशु मित्तल, कान्ता प्रसाद अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, राजीव मल्होत्रा, सूरज प्रभु, नीलेश गुप्ता, अनुल गुप्ता, ललित माधव प्रभु, शम्भू प्रभु, नितेश प्रभु आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन