Thu 24 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्री महाशिव रात्रि महोत्सव 6 मार्च से, शिव बारात में गूंजेगा बम−बम भाेले का जयघाेष, होगा कन्यादान भी

Pragya News 24

Sat, Mar 2, 2024
Post views : 109

श्री महाकाल सेवा समिति आयोजित कर रही चार दिवसीय श्री महाशिव रात्रि महोत्सव का आयोजन
निर्धन कन्या की हल्दी से शुरु होंगे मांगलिक उत्सव, खप्पर प्रसादी संग समापन, साईं शाकिर और ब्रजराज ठाकुर की होगी भजन संध्या
अमर विहार, केके नगर, सिकंदरा पर सजेगी शिव की नगरी, अपने गणाें के साथ बारात लेकर निकलेंगे भाेलेनाथ

आगरा। बम-बम भोले की गूंज और पार्वती जी को ब्याहने जाने की उमंग। ओघड़, फक्कड़ गणों के साथ महादेव की निकलेगी जब बारात तो जैसे दिव्य हो उठेगा वातावरण। पावन दिवस पर एक निर्धन बेटी का भी किया जाएगा कन्यादान।

महाशिव रात्रि के पावन अवसर पर श्री महाकाल सेवा समिति चार दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। आयोजन को लेकर सिकंदरा स्थित होटल कनक पैलेस में आमंत्रण पत्र का विमोचन समारोह रखा गया। शनिवार को हुए आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह में संस्थापक आशीष सक्सेना 06 मार्च से अमर विहार, केके नगर में शिव विवाह की नगरी सजाई जाएगी। जिसके अन्तर्गत एक निर्धन कन्या का विवाह किया जाएगा। प्रथम आयोजन दोपहर 02 बजे हल्दी का होगा। पवित्र हल्दी समारोह की मुख्य अतिथि राधे माता मूंगरावाली देवी होंगी।

अध्यक्ष अविनाश राणा ने बताया कि 07 मार्च को सायं 06 बजे से शिव गौरा की मेहंदी के रूप में भावी दंपति के हाथों में मेंहदी लगायी जाएगी। साथ ही महिलाएं मांगलिक वैवाहिक गीतों का आनंद लेंगी। 08 मार्च को भव्य शिव जी के डोले के साथ वर की बारात नील फ्लोरेंस से अमर विहार, केके नगर तक निकलेगी। बारात में प्रथम पूज्य गणेश जी, शिव परिवार, राम दरबार, मां दुर्गा की विशेष झांकी शामिल होगी। मार्ग में स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। पुष्प वर्षा संग धूनी और गुलाल की होली खेलते हुए भयभीत करने वाले शिव के गण बम-बम के जयघोष करते हुए निकलेंगे। महादेव के स्वरूप जब दूल्हा बन नंदी बैल पर सवार होकर निकलेंगे तो मार्ग में श्रद्धालु द्वार-द्वार पर आरती उतारेंगे। रात्रि 08 बजे कन्या का विवाह होगा। दिव्य विवाह को सुरीली भव्यता प्रदान करने के लिए सांई शाकिर एवं ब्रजराज ठाकुर की भजन संध्या आयोजित की जाएगी। 09 मार्च को दोपहर 01 बजे से खप्पर प्रसादी होगी।

आमंत्रण पत्र के विमोचन पर संरक्षक श्रीपत यादव जी संस्थापक आशीष सक्सेना अध्यक्ष अविनाश राणा, महामंत्री नितिन जौहरी, कोषाध्यक्ष आशीष सिंह, उपाध्यक्ष उमेश यादव, डिम्पू चैधरी, मंत्री मनोज यादव, दुर्गेश यादव, अनुज विश्वकर्मा, सुमेश यादव, रामचन्द्र राना, मोहित श्रीवास्तव, अभिनव यादव, दीपक सविता, मीडिया प्रभारी रवि शर्मा, गुड्डू पंडित अमन सिंह गौरव जैन उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन