Sun 21 Jun 2026
Breaking News Exclusive
योग से उत्तम स्वास्थ्य का संदेश, अमृतम् ने मनाया अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: प्रथम पूज्य गजानन को नमन कर श्रीगणेश हुआ श्रीकृष्ण लीला शताब्दी वर्ष महोत्सव का

Pragya News 24

Tue, Nov 5, 2024
Post views : 38
  • वैदिक विधि एवं पूजन से हुआ मुकुट पूजन संग महोत्सव का शुभारंभ
  • गणेश जी की आरती उतार विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने निभायी 100 वर्ष पुरानी परंपरा
  • 14 दिवसीय आयोजन में मंचन होगा श्रीकृष्ण की लीलाओं का, गौशाला बनी गोकुल और मथुरा

आगरा। शहर के मध्य बनी श्रीकृष्ण गौशाला, वाटरवर्क्स, मथुरा और गोकुल बन चुकी है और तैयार हो चुका है वो कारागार जहां जन्म लेंगे जगत के पालन हार। 100 वर्ष प्राचीन परंपरा और उत्साह का निर्वाहन करते हुए श्रीकृष्ण लीला शताब्दी वर्ष महोत्सव का शुभारंभ मुकुट पूजन के साथ हुआ। जय श्रीकृष्णा और राधे राधे के जयघोष के साथ गणपति जी की सवारी निकाली गई, जिसने नगर में भ्रमण कर श्री कृष्ण लीला के शुभारंभ का संदेश एवं आमंत्रण शहरवासियों को दिया।

वाटर वर्क्स चौराहा स्थित श्रीकृष्ण गौशाला परिसर के मंदिर में मंगलवार को मुकुट एवं गणपति जी का पूजन विधायक पुरुषाेत्तम खंडेलवाल, डॉ गिरधर शर्मा, सीताराम मंदिर वजीर पुरा के महंत अनंत उपाध्याय, पंडित मुकेश शर्मा, राजकुमार जैन, सुशील जैन, महामंत्री विजय रोहतगी द्वारा किया गया। पंडित महेश शास्त्री और उपेंद्र शर्मा (कोयल पंडित जी) ने पूजन विधि संपन्न करवाई। श्रीकृष्ण लीला समिति के सभी सदस्यों ने विघ्नविनायक से आयोजन के निर्विघ्न संपन्न कराने की प्रार्थना की।
पूजन के बाद गौशाला परिसर से गणेश जी की सवारी निकाली गई। सभी ने जयघोष किए और वंदना की। बैंड बाजों के साथ गणेश जी की सवारी ने नगर भ्रमण किया। बेलनगंज, कचहरी घाट, छत्ता बाजार, दरेसी नं.2, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, जौहरी बाजार, कसेरट बाजार, किनारी बाजार, सेव का बाजार, फुलट्टी, छिलीईंट घटिया, सिटी स्टेशन रोड, धूलियागंज, पथवारी, बेलनगंज तिकोनिया होती हुई गौशाला वापस आई। मार्ग में कई स्थानों पर गणपति जी की आरती उतारी गई और पुष्प वर्षा से मार्ग पट गया।

इस अवसर लीला संयोजक शेखर गोयल, अशोक गोयल, संजय गर्ग, गिर्राज बंसल, अनूप गोयल, ब्रजेश अग्रवाल, विनीत सिंघल, कैलाश खन्ना, संजय चेली, तनुराग, मनोज बंसल, आयुष, केसी अग्रवाल, आदर्श नंदन गुप्त, तनु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

बुधवार को निकलेगी कंस की दुहाई
महामंत्री विजय रोहतगी एवं लीला संयोजक शेखर गोयल ने बताया बुधवार को सायं 5 बजे गौशाला परिसर से कंस की दुहाई की सवारी निकाली जाएगी, जिसमें कंस के पिता उग्रसेन को कैद करने की लीला का मंचन भी दर्शाया जाएगा। इसके लिए कारागार स्वरूप विशेष रथ तैयार किया गया है। कंस का स्वरूप अपनी नगरी मथुरा, जोकि गौशाला परिसर में ही तैयार की गयी है से जोरदार अट्टाहास करते हुए नगर भ्रमण को निकलेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन