Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मयूर रथ पर विराजे श्रीकृष्ण-बलराम आगरा बोला “जय कन्हैया लाल की”

Pragya News 24

Wed, Nov 5, 2025
Post views : 119
  • भक्ति-उल्लास, पुष्पवर्षा और आकर्षक 36 झांकियों संग निकली दिव्य शोभायात्रा

आगरा। श्री कृष्ण लीला महोत्सव के अंतर्गत बल्केश्वर गौशाला प्रांगण से मंगलवार को श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा भक्तिभाव और उत्साह के बीच निकली। जैसे ही मयूर रथ पर विराजमान भगवान श्रीकृष्ण-बलराम के दिव्य रूप के दर्शन हुए, हजारों श्रद्धालु “जय कन्हैया लाल की” के उद्घोष के साथ भावविभोर हो उठे। आकर्षक लीलात्मक झांकियों, ध्वज-पताकाओं, शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा ने मार्ग को भक्तिमय वातावरण से परिपूर्ण कर दिया।

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वरूपों की आरती कर शोभायात्रा को शुभारंभ कराया। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मुख्य संरक्षक डॉ विजय किशोर बंसल, अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, लीला संयोजक शेखर गोयल, विजय रोहतगी, पंकज मोहन शर्मा, बृजेश अग्रवाल, तनुराग गोयल, आयुष बंसल, आशु रोहतगी, अतुल गुप्ता, मनोज बंसल, मनोज गुप्ता, अशोक हरियाणा, महंत अनंत उपाध्याय, मुकेश शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, विष्णु अग्रवाल आदि साथ-साथ चले।

मुख्य अतिथि प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि आगरा की यह शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, भक्ति और सामाजिक एकता का पावन संगम है। भगवान श्रीकृष्ण-बलराम के दिव्य स्वरूपों का दर्शन करना सौभाग्य की बात है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और संस्कृति संरक्षण का अद्भुत संदेश देते हैं। समिति को इस भव्य आयोजन के लिए हृदय से बधाई।

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि श्रीकृष्ण-बलराम की शोभायात्रा आगरा की धार्मिक पहचान है। हजारों श्रद्धालुओं का उत्साह और मार्ग में होने वाला स्वागत इस बात का प्रमाण है कि हमारे नगर में भक्ति और संस्कृति की धारा निरंतर प्रवाहित हो रही है। भगवान श्रीकृष्ण सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। समिति द्वारा किया गया यह आयोजन समाज को जोड़ने का उत्कृष्ट माध्यम है।

प्रमुख संरक्षक डॉ विजय किशोर बंसल ने कहा कि अगले वर्ष इस शोभा यात्रा को और भी भव्य बनाएंगे। शोभायात्रा जीवनी मंडी, भैरों बाजार, बेलनगंज, कचहरी घाट, छत्ता बाजार, दरेसी नं. 2, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, जौहरी बाजार, कसरेट बाजार, किनारी बाजार, सेवका बाजार, फुलट्टी, छिलीट घटिया, सिटी स्टेशन मार्ग, धूलियागंज, पथवारी से होते हुए पुनः गौशाला प्रांगण लौटी। मार्गभर बाजार समितियों ने भव्य आरती व स्वागत कर श्रद्धाभाव व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन