Thu 24 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मंगलमय परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में संत श्री विजय कौशल जी महाराज करेंगे सियाराम का गुणगान, पण्डाल को दिया जा रहा अंतिम स्वरूप

Pragya News 24

Wed, Dec 11, 2024
Post views : 86
  • सीता धाम में 15-22 दिसम्बर तक वांची जाएगी श्रीराम कथा
  • पांच हजार से अधिक लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था
  • पांच खंडों में सजेगा श्रीराम कथा का पण्डाल
  • प्रतिदिन श्रीराम कथा से पहले होगी हनुमान चालीसा

आगरा। दक्षिण मुखी श्रीहनुमान जी की प्रतिमा से सजे भव्य और विराट मंच की व्यास पीठ से पूज्य संतश्री विजय कौशल जी महाराज सियाराम की कथा का गुणगान करेंगे। 15 से 22 दिसम्बर तक मंगलमय परिवार द्वारा सीता धाम - कोठी मीना बाजार में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं से बैठने की व्यवस्था की गई है।

आज कथा स्थल पर आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में मंगलमय परिवार के महामंत्री राकेश अग्रवाल, अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, मुख्य यजमान सलिल गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि पण्डाल में पांच खण्ड - श्रीराम खण्ड, भरत खण्ड, हनुमान खण्ड, लक्ष्मण खण्ड और यजमान खण्ड होंगे। 14 दिसम्बर को चिन्ताहरम मंदिर, जयपुर हाउस से कलश यात्रा का शुभारम्भ सुबह 9 बजे होगा, जो बैंड बाजों संग धूमधाम से क्षेत्र में भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर विश्राम लेगी। कथा स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था निशुल्क रखी गई है। सभी सदस्यों ने शहरवासियों को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया।

ये होंगे कार्यक्रम
13 दिसम्बर - कलश सज्जा व मेहंदी उत्सव, कथा स्थल पर दोपहर 2 बजे से
14 दिसम्बर - कलश यात्रा शुभारम्भ, चिन्ताहरम मंदिर, जयपुर हाउस से प्रातः 9 बजे से
15 से 22 दिसम्बर - कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
15 से 22 दिसम्बर - हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ, प्रतिदिन कथा से पूर्व

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रशांत मित्तल, निखिल अग्रवाल, रविन्द्र अग्रवाल, विजय बंसल, संजय गुप्ता, सरजु बसंल, रूप किशोर अग्रवाल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, गौरव बसंल, वीरेन्द्र, हेमन्त भोजवानी, मुकेश नेचुरल महेश अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, प्रतिभा जिन्दल आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन