Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रघुकुल में प्रकटे रघुवीर, देश− देशतें टीकों आयो दिव्य रत्न मनिहीर

Pragya News 24

Mon, Jan 22, 2024
Post views : 114
  • श्री श्याम सेवक परिवार ने मनाया बारस ज्योत संग मनाया श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव
  • देव दीपावली के प्रकाश से जगमगाया श्री खाटू श्याम जी मंदिर का परिसर, भजनों पर झूमें श्याम प्रेमी

आगरा। जैसे-जैसे अयोध्या धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विद्वान पंडितों के सानिध्य में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा विधि को पूर्ण कर रहे थे, वैसे-वैसे ही श्याम प्रेमियों का हृदय उत्साह से झूम रहा था।

सोमवार को जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के एसी हॉल में श्री श्याम सेवक परिवार द्वारा बाबा की बारस की ज्योत संग श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाया गया। भक्तिमय भजनों के आनंद के मध्य एलईडी पर अयोध्या धाम में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया। श्रद्धालुओं ने दीपदान कर प्रभु श्रीराम के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। इसके साथ ही विगत एक वर्ष से आरंभ की गयी श्याम बाबा की बारस की ज्योत की परंपरा का निर्वाहन भी किया गया। सभी भक्तों ने बाबा की ज्योत के दर्शन कर मनोकामना मांगी।

आकाश गर्ग ने बताया कि हर श्याम प्रेमी के लिए जिस तरह एकादशी का महत्व है उसी तरह द्वादशी यानी बारस भी अति महत्वपूर्ण है। बारस यानी वो तिथि जब महाभारत के युद्ध के दौरान श्रीकृष्ण के कहने पर श्याम बाबा ने अपने शीश का दान सहर्ष कर दिया था। अनूप गोयल ने कहा कि भक्तों की आस्था है कि शुक्ल पक्ष की बारस को जो श्याम प्रेमी बाबा की ज्योत करता है उसके जीवन का हर कष्ट स्वयं श्याम बाबा दूर करते हैं।

इस दिन की महिमा का अनुसरण करते हुए श्री श्याम सेवक परिवार विगत एक वर्ष से हर माह की शुक्ल पक्ष की बारस को बाबा की ज्योत कर रहा है। प्रसादी के साथ उत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर आकाश गर्ग, अनूप गोयल, पंकज अग्रवाल, विपिन बंसल, प्रबल, संजय, सुनील शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन