Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मेहंदी उत्सव के साथ शुरु हुई तुलसी शालिग्राम विवाह की तैयारियां

Pragya News 24

Sun, Nov 2, 2025
Post views : 173
  • देवोत्थान एकादशी पर श्रीजगन्नाथ मंदिर में तुलसी जी को ब्याहनें पहुंचेंगे शालिग्राम
  • बैंड बाजों संग इस्कॉन मंदिर तक पहुंचेगी बारात

आगरा। मेहंदी उत्सव के साथ ही श्रीजगन्नाथ मंदिर में तुलसी शालिग्राम विवाह की तैयारियां प्रारम्भ हो गई। श्रद्धालुओं ने मेहंदी उत्सव में मंगल गीत गाते हुए उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया। रविवार 2 नवम्बर को देवोत्थान एकादशी पर शालिग्राम जी की बारात रमन वाटिका से प्रातः 11 बजे प्रारम्भ होकर कमला नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए बैंडबाजों के साथ रश्मि नगर स्थित श्रीजगन्नाथ जी मंदिर पहुंचेगी। बारात में दूल्हा बने शालिग्राम जी के साथ नाचते गाते बाराती भी होंगे। विधि विधान से तुलसी-शालिग्राम जी का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा।

मेहंदी उत्सव में सर्वप्रथम श्रद्धालुओं ने तुलसी जी व सुभद्रा जी के हाथों में मेहंदी रचाई। इसके उपरान्त बाराती बने सुरेशचंद, राजेन्द्र कुमार, मनीष गोयल, संजय, अजय, सुनील, योगेश, अभिषेक, राहुल, रोहित, सूजल, उत्कर्ष, रव, लक्ष्य, अक्षत ने भी हाथों में शगुन की मेहंदी रचाई गई। सभी श्रद्धालुओं ने अपने हाथों में मेहंदी रचाई। मंगल गीत गाए और नृत्य भी किया। इस अवसर पर हरे कृष्णा, हरे राम…का संकीर्तन भी हुआ। विवाह स्थल श्रीजगन्नाथ मंदिर को फूलों व रोशनी से सजाया जा रहा है।
वधु पक्ष की राधारानी, मुरारीलाल फतेहपुरिया, सुनीता फतेहपुरिया, मीनू, श्वेता, युगल, हेमन्त, मुकुन्द राज मित्तल ने बताया कि मंदिर के श्रद्धालुओं द्वारा मण्डप सजाने से लेकर बारातियों के स्वागत की हर व्यवस्था सम्भाली जा रही है। रविवार को बारात बैंड बाजों संग श्रीजगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी। इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने सभी श्रद्धालुओं को तुलसी-शालिग्राम विवाह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, आशु मित्तल, सुशील अग्रवाल, सुनील मनचंदा, संजीव मित्तल, संजीव बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, हरिदास, अदिति गौरांगी, शाश्वत नन्दलाल, द्योति बंसल, राजेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन