Thu 24 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: दशरथ महल में चल रहीं श्रीराम जन्म की तैयारियां, पूरे बाग फरजाना में उत्साह का माहौल

Pragya News 24

Thu, Sep 19, 2024
Post views : 84
  • उपहारों के बनाए जा रहे पैकेट
  • क्षेत्र की सखियां रानी कौशल्या के साथ कर रही राम जन्म की तैयारियां

आगरा। राजा दशरथ के आवास पर उत्साह का माहौल है। राम जन्म से लेकर राम बारात की तैयारियों में रानी कौशल्या (ललिता शर्मा) के साथ न सिर्फ परिवारीजन बल्कि क्षेत्रीय लोग भी बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। 23 सितम्बर को राम जन्म की तैयारियों को लेकर काफी उत्साह है। उपहार स्वरूप खेल खिलौनों और मेवाओं के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं।

बाग फरजाना स्थित राजा दशरथ (संतोष शर्मा) के आवास पर आज क्षेत्रिय सखियों का डेरा लगा था। रामायण की भक्तिमय चैपाईयों की बीच हर कोई श्रीराम जन्म की तैयारियों में भागीदार बनने का सौभाग्य प्राप्त करने को ललायित है। रानी कौशल्या की स्वरूप ललिता शर्मा ने बताया कि हर रोज शाम 4-6 बजे क्षेत्रीय सखियां मिलकर तैयारियों में लगी हैं, बहुत काम है। श्रीराम जन्म के बाद राम के विवाह की तैयारियां करनी हैं। अनुराधा शर्मा ने कहा कि 20 दिन से हम तैयारियों में लगे हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें श्रीराम काज का अवसर मिला है। रुचि अग्रवाल ने कहा कि पूरी कालोनी में उत्साह है। सबसे पहले हमने पूरी कालोनी में पीले चावल बांटे। बाग फरजाना के घर-घर में उत्साह और उमंग है। रजनी शर्मा, युक्ति शर्मा, ममता शर्मा, अनुराधा स्नेहा गुप्ता, पूजा भार्गव, गरिमा जैन, सीमा सिंघल, मेधा अग्रवाल, अंजू अरोरा, मोनिका अग्रवाल, कनिष्का शर्मा आदि उपस्थित थीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन