Thu 24 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्री राधारानी सेवा मंडल परिवार का पंचदशम दिव्य छप्पन भाेग उत्सव 13 दिसंबर को

Pragya News 24

Sun, Dec 1, 2024
Post views : 73
  • 15 वें उत्सव को स्मरणीय बनाने की तैयारी, गोवर्धन में दो दिन होगी आनंद की वर्षा 
  • 13 दिसंबर को गिर्राज जी महाराजा की दुग्ध वितरण और मानसी गंगा जल से परिक्रमा,
  • 11 हजार किलो से छप्पन भाेग, फूल बंगला और भजन संध्या होगी आकर्षण
  • 14 दिसंबर को साधु संत सेवा एवं भंडारे संग होगा समापन, आमंत्रण पत्र का विमोचन 

आगरा। श्रीराधे किशोरी जब दया करती हैं तो जीवन में आनंद का रस बरसता है और जब स्वयं श्रीराधारानी का नाम लेकर कार्य किये जाएं तो वहां उत्साह उल्लास कृपा रूप में बरसता है। इस उल्लास का रंग छाएगा दो दिनों तक गोवर्धन धाम में, जहां श्रीराधारानी सेवा मंडल परिवार दो दिवसीय महोत्सव आयोजित करेगा। रविवार को बल्केश्वर स्थित श्रीमहालक्ष्मी मंदिर में श्रीराधारानी सेवा मंडल परिवार द्वारा दो दिवसीय पंचदशम गोवर्धन महोत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन कर शहरवासियों को आमंत्रित किया गया।

संरक्षक गोविंद सरन गर्ग ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराधारानी सेवा मंडल परिवार दो दिवसीय भव्य आयोजन गोवर्धन में करने जा रहा है। 13 और 14 दिसंबर को गोवर्धन में भक्ति का रंग बरसेगा। 
अविनाश राणा ने बताया कि 13 दिसंबर को बेलनगंज पेट्रोल पंप से सुबह 6 बजे पांच बसे गोवर्धन के लिए रवाना होंगी। सुबह 11 बजे गोवर्धन महाराज की परिक्रमा मानसी गंगा जल से दी जाएगी।
राहुल गर्ग ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में जरूरतमंदों को सवा मन दुग्ध वितरण किया जाएगा। साथ ही 110 साध्वियों को एक माह की दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं, राशन एवं गर्म वस्त्र प्रदान किए जाएंगे।
संतोष मित्तल ने बताया कि सायं 6 बजे से 11 हजार किलो दिव्य छप्पन भाेग, विदेशी पुष्पों से फूलबंगला एवं भजन संध्या का आयोजन दानघाटी, गोवर्धन के सामने श्रीलक्ष्मी नारायण जी के मंदिर में होगा। 
विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि भजन संध्या में फूलों की होली, मयूर नृत्य, सुदामा चरित्र, श्री नाथ जी की झांकी और श्री लक्ष्मी नारायण जी के दर्शन प्रमुख आकर्षण होंगे।
पवन गुप्ता ने बताया कि 14 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से साधु संत सेवा एवं भंडारे के साथ आयोजन का समापन किया जाएगा। साधु सेवा में गोवर्धन धाम में वास करने वाले संतजनों को दैनिक आवश्यकता का सामान वितरित किया जाएगा। 

आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर संरक्षक गोविंद शरण गर्ग, संतोष मित्तल, विवेक वार्ष्णेय, अविनाश राणा, पवन गुप्ता, राहुल गर्ग, हरिओम सिंघल, पूर्व पार्षद दीपक ढल, नितिन अग्रवाल, प्रमोद मांगलिक, संजीव अग्रवाल, सुनील गुप्ता, लवी गोयल, रोहित त्यागी, लक्ष्मीकांत वर्मा, राकेश अग्रवाल, प्रमोद सक्सेना, रचित गोयल, राकेश माहेश्वरी, दर्श ,युवराज, केशव, तेजस, सचिन आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन