Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एक शाम बांके बिहारी भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, दानघाटी मंदिर से आयी गिर्राज जी की शिला का हुआ महाअभिषेक

Pragya News 24

Sun, Aug 17, 2025
Post views : 104

आगरा। श्री महालक्ष्मी भक्तमंडल परिवार (रजि.) की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी पर कमला नगर स्थित जनक पार्क में एक शाम बांके बिहारी जी के नाम भजन संध्या और छप्पन भोग सजाये गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थापक विकास मित्तल, संरक्षक आशीष सक्सेना, मोहन गर्ग और महामंत्री अतुल अग्रवाल ने बांके बिहारी जी के अलौकिक श्रृंगार और संगीत की मधुर सुरों व जयकारों के बीच ज्योति प्रज्वलित कर मंगल आरती उतार कर किया।

टी-सीरीज के प्रमुख गायक रामकुमार लक्खा ने श्याम के बिना तुम आधे राधे.., लिफाफा कान्हा का.., ए द्वारपालो मिलने दो.., राधे मिलादे मोसे मदन मुरारी.. आदि भक्ति गीत गा कर भक्ति रस बिखेरा। इससे पहले सुप्रसिद्ध गायक राजू बाबरा ने जब इंसान का बुरा वक्त आता है.., एक दिन बोले मदन मुरारी.., और भजन गायिका कोमल शर्मा ने फूलो में सज रहे है वृन्दावन बिहारी.. वृन्दावन के ओ बांके बिहारी हमसे पर्दा करो ना मुरारी.. जैसे भजनो से भक्तो को देर रात तक जनक पार्क में रोके रखा। भजन संध्या बांके बिहारी जी के जयघोष से गूंजती रही।

संयोजक अविनाश राणा ने कहा कि जनक पार्क में भक्तो की सुविधा के लिए बिहारी जी के दर्शन को 25 फुट ऊँचा दरबार सजाया और 7 प्रवेश द्वार बनाये। श्रद्धालु वृन्दावन के बिहारी जी की दिव्य श्रृंगार छवि के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। दोपहर में गोवर्धन के दानघाटी मंदिर से आयी श्री गिर्राज जी की शिला का महाअभिषेक किया।

25 फुट ऊँचा सजाया दरबार
कार्यक्रम समन्वयक नीरज वर्मा ने बताया कि वृन्दावन के श्री बांके बिहारी जी मंदिर के सेवारत द्वारा हर भक्त को बिहारी जी का खजाना वितरित किया। भजन संध्या के दौरान भक्तों ने फूलो की होली और इत्र वर्षा का आनंद लिया। भजन संध्या के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रो से हजारों की तादाद में आये श्रद्धालु श्याम रसोई का आनंद लिया।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर संयोजक अविनाश राणा, समन्वयक नीरज वर्मा, अतुल अग्रवाल, अमित गुप्ता, अमित अग्रवाल, मोहन गर्ग, रीतेश गुप्ता, प्रदीप गोयल, हरीश पंजवानी, विकास अग्रवाल, संजीव गुप्ता, अनूप उपाध्याय, गौरव बंसल, करतार चंद्र शास्त्री, गीता वर्मा, नेहा राणा, ज्योती गुप्ता, पियूष, अंशुल, चिराग, संगीता, सपना, रीना, रेशू आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन