Mon 23 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: दीपावली पर श्याम बाबा के जयकाराें गूंज उठा जीवनी मंडी क्षेत्र, दूर तक फैली दीपों की रोशनी

Pragya News 24

Fri, Nov 1, 2024
Post views : 118
  • मंदिर में 1100 दीपकों संग श्रद्धालुओं ने भी सजायी अंतहीन दीपों की लड़ी
  • शनिवार को मंदिर में मनाया जाएगा गोवर्धन पर्व, लगेगा अन्नकूट का भाेग

आगरा। दीपों की रोशन प्रतीक है अंधकार के अंत का, अज्ञानता के अंत संग दुखों के अंत का। श्याम बाबा के द्वार पर दीपों की अंतहीन लड़ियां सजाकर भक्तों ने जीवन से कष्टों के तमस को दूर करने की प्रार्थना की। जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में गुरुवार को दीपावली मनायी गयी। मंदिर ट्रस्ट की ओर से 1100 दीपों का दान मंदिर परिसर में किया गया। वहीं हजारों भक्तों का रेला हाथाें में दीप लिये प्रभु दर्शन को आतुर रहा। श्याम बाबा का रंग बिरंगे फूलों संग स्वर्ण आभूषण एवं मुकुट से श्रंगार किया गया था। दीपावली पर श्रंगार पोशाक सेवा मुन्नालाल, हरीश सिंघल, फूलबंगला सेवा पुलकित सिंघल और इत्र सेवा आशीष अग्रवाल की ओर रही। वहीं शुक्रवार को भी मंदिर परिसर में दीपदान देर रात तक होता रहा। बाबा की विशेष सेवा में श्रंगार सेवा कान्हा मित्तल और इत्र सेवा अंकित अग्रवाल की ओर से रही।

मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया 2 नवंबर, शनिवार को मंदिर में गोवर्धन पूजा होगी एवं अन्नकूट प्रसादी का भव्य आयोजन मंदिर के एसी हॉल में किया जाएगा। बता दें कि मंदिर की आकर्षक विद्य़ुत सज्जा की गयी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन