Thu 24 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जीवन ज्योति पार्क में धूमधाम से मनाया गया नंदोत्सव, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

Pragya News 24

Sun, Nov 10, 2024
Post views : 73

आगरा। बोदला सेक्टर-1, स्थित जीवन ज्योति पार्क में श्री भागवत कथा समिति की ओर से चल रही श्रीमंद भागवत कथा मे चैथे दिन शनिवार को कृष्ण जन्मोत्सव में गोकुल धाम जैसा माहौल हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की… हाथी दिए घोड़ा दिए और दिए पालकी… के उद्घोष से गूंज उठा। गोकुल में मच गयौ हल्ला. जसोदा ने जन्मो है लल्ला, मैं जमुना पे सुन आई…, नन्द घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की… जैसे बधाई गीतों पर श्रद्धालु घंटो झूमते रहे। कथा व्यासपीठासीन प्रेमप्रकाश महाराज के मुख से एक के बाद एक बधाई गीतों की धुनें प्रस्फुटित होती रही। भक्ति में डूबे भक्तजन दीवाने हो उठे। कथा में झांकियो के माध्यम से श्री राम और श्रीकृष्ण जन्म का भावपूर्ण संजीव वर्णन किया। व्यासपीठ से प्रेमप्रकाश महाराज ने बताया कि जब-जब धरा पर अत्याचार, दुराचार, पाप बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। मथुरा में राजा कंस के अत्याचार से व्यथित होकर धरती की करुण पुकार सुनकर नारायण ने कृष्ण रूप में देवकी के अष्टम पुत्र के रूप में जन्म लिया और धर्म और प्रजा की रक्षा कर कंस का अंत किया।

नंदोत्सव में खूब लूटे टॉफी और खिलोने
नंदोत्सव में श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। रंगबिरंगे गुब्बारों से सजे प्रांगण मे पुष्प वर्षा के साथ ही टॉफी और चॉकलेट की बरसात हुई तो भक्तो ने खूब टॉफी और खिलोने लूटे। भक्त अपने घरो से कान्हा का माखन-मिश्री का भोग बनाकर लाये और महिलाओ ने खिलोने बांटे। कथा के मुख्य यजमान अजय अग्रवाल मघटई और प्रवीणा अग्रवाल है। वही, दैनिक यजमान अनिल सिंघल और बबली सिंघल रही। अध्यक्ष केदारनाथ अग्रवाल ने बताया कि पांचवे दिन रविवार को मटकी फोड़, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग तथा बाल कृष्ण लीला का वर्णन किया जाएगा।

इस अवसर पर संयोजक विवेक अग्रवाल, मुकेश नेचुरल, डॉ. संजय अग्रवाल, भूदेव सिंह प्रधान, राजेश अग्रवाल, हेमेंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, राजकुमार तिरुपति, मनोज शर्मा, मनोज बघेल, शम्बूनाथ अग्रवाल, मनीष, अजय, प्रतिभा, माधव, राधव, प्रमोद आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन