Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्रीकृष्ण लीला शताब्दी समारोह में मनाया गया नंदोत्सव

Pragya News 24

Mon, Nov 20, 2023
Post views : 147
  • अवतार लियो गोपाल नन्दलाल, नन्द भवन बधाई बाज रही
  • दीपक नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध,पूतना वध का लिया आनंद
  • नंद सखा की सवारी में उमड़ा बल्केश्वर
  • शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र, उपहार लूटने की मची रही होड
अवतार लियो गोपाल नन्दलाल, नन्द भवन बधाई बाज रही
अवतार लियो गोपाल नन्दलाल, नन्द भवन बधाई बाज रही

आगरा। नंद घर आनंद भए, जै कन्हैयालाल की, हाथी-घोड़ा पालकी, जै जै नन्दलाल की… श्रीकृष्ण लीला में सोमवार को जमकर आनंद बरसा। यशोदा को सभी ने खूब बधाइयां दी और मंगलगान गाए। नंद बाबा ने उपहार लुटाए और ब्रजवासियों ने नृत्य करके माहौल खुशनुमा कर दिया।

दीपक नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध

ब्रजधाम बने वाटर वर्क्स चौराहा स्थित गौशाला प्रांगण में श्रीकृष्ण लीला शताब्दी समारोह के अन्तर्गत सोमवार को नंदोत्सव की लीला का मंचन किया गया। जिसमें नंद बाबा के स्वरूप ने जमकर उल्लास बिखेरा और दानपुण्य किया। ब्रजवासियों को उपहार दिए।

नंद सखा की सवारी

नंद सखा की सवारी बैंड बाजों के साथ बल्केश्वर चौराहा से निकाली गई। नंद सखा बने मुकेश मित्तल और शोभना मित्तल अपने परिजनों और साथियों पार्षद पूजा बंसल, तनुज मित्तल, मनोज बंसल, संदीप बंसल, सुरेश चंद्र गर्ग, प्रदीप बंसल, गिर्राज बंसल, आयुष बंसल, पीयूष अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल जगदीश बगला, पीएल शर्मा, भगत सिंह बघेल, मुकेश जैन, पारुल बंसल, श्वेता महेश्वरी आदि के साथ गौशाला पहुंचे। जिनका स्वागत किया गया।

पूतना वध

इससे पूर्व लीला में कंस द्वारा बाल कृष्ण के वध के लिए विभिन्न तरीके अपनाए गए। एक माह तक के सभी बच्चों का वध कर दिया गया। राक्षसी पूतना को भेज कर भी श्रीकृष्ण के वध के प्रयास किये, लेकिन कृष्ण ने पूतना का ही वध कर दिया। इसके अलावा कान्हा के नामकरण संस्कार, भगवान शंकर द्वारा दर्शन के लिए आना, ऊखल बंधन आदि लीलाओं का मंचन भी वृंदावन के श्रीराम शर्मा (निमाई) के निर्देशन में कलाकारों द्वारा किया गया।

पूतना वध

लीला के अंत में भगवान कृष्ण के स्वरूप की आरती कमेटी के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, विजय रोहतगी, अशोक गोयल, पीके मोदी, शेखर गोयल, बृजेश अग्रवाल, कृष्ण कन्हैया अग्रवाल, प्रभात रोहतगी, विष्णु अग्रवाल, एसपी सिंह, राजीव अग्रवाल, राकेश गुप्ता, सीताराम अग्रवाल, कौशल किशोर सिंघल, विनोद भट्टेवाले, अनुज सिंघल आदि ने उतारी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन