Wed 23 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आत्मा का परमात्मा से मिलन है महारास - मृदुल कान्त शास्त्री

Pragya News 24

Fri, Mar 1, 2024
Post views : 138

आगरा। महारास वो परमानन्द है जिसे प्राप्त करना हर किसी के लिए आसान नहीं। कठिन तपस्या, साधना और भक्ति की कई सीढ़िया पार करने के बाद आत्मा से परमात्मा का मिलन महारास में जीव को प्रवेश मिलता है। महारास के परमानन्द को प्राप्त करने के लिए तो महादेव भी गोपी बनकर वृन्दावन पहुंचे। विजय नगर स्थित स्पोर्टबज में आयोजित श्रीहरि सत्संग समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आज कथा व्यास मृदुल कान्त शास्त्री ने महारास व श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह के कथा सुनाई।

महारास की कथा के साथ भक्तिमय भजन व कीर्तन पर हर भक्त भक्ति के नन्द में डूबा नजर आया तो वहीं श्रीकृष्ण व रुक्मणी विवाह के साथ श्रीहरि के जयकारों से कथा स्थल गूंज उठा। श्रीहरि को प्राप्त करना है तो पहले अपने हृदय से अभिमान को मिटाना होगा। अभिमानी हृदय में भगवान कभी वास नहीं करते। जबकि जिस व्यक्ति के हृदय से अभिमान मिट जाता है तो भगवान प्रकट हो जाते हैं। कथा व्यास मृदुल कान्त शास्त्री ने महारास व लक्ष्मण जी का चरित्र के माध्यम रिश्तों की मर्यादा और पवित्रता को समझाया। कहा कि सीता हरण के बाद राह में मिले आभूषणों को श्रीराम ने लक्ष्मण से पहचानने के लिए कहा तो लक्ष्मण ने उत्तर दिया कि मैंने तो सीता मां के चरणों को ही देखा है। आजकल रिश्तों में तार-तार होती मर्यादा को सम्भाले रखने के लिए लक्ष्मण और भरत जैसे चरित्र आज के युवाओं को सीख लेने की सलाह दी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष शांति स्वरूप गोयल, महामंत्री उमेश बंसल, संयोजक संजय गोयल, रमेश मित्तल, संजय मित्तल, भगवानदास बंसल, अनिल अग्रवाल, जितेन्द्र बंसल, उमेश कंसल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, राकेश शरद, प्रमोद अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, मधु गोयल, शशि बंसल, मीनू त्यागी आदि उपस्थित थीं।

2 मार्च को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगी कथा
2 मार्च को श्रीहरि सत्संग समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रातः 8-10 बजे तक हवन व सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के सातवे दिन कथा विश्राम होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन