Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: विशाल रक्तदान शिविर के साथ 14 सितंबर को होगा महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रमों का शुभारंभ

Pragya News 24

Sat, Sep 6, 2025
Post views : 112

आगरा। अग्रवाल संगठन, कमला नगर द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती 2025 की तैयारियां धूमधाम से शुरू हो गई हैं। शनिवार को कमला नगर स्थित अग्रवाल सेवा सदन में पोस्टर विमोचन समारोह आयोजित हुआ, जहां आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा की घोषणा की गई।

अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल और संरक्षक पीयूष अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा का शुभारंभ जनक पार्क से होगा और समापन जनक महल (शुभम पार्क)पर आरती के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “हर घर सजे, महिलाएं उत्सव की तरह तैयारियां करें। इस बार जयंती जनकपुरी की भांति भव्य और अद्वितीय होगी।” उन्होंने कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती के अंतर्गत सेवा और समाजहित के आयोजन हर वर्ष की भांति इस बार भी किए जाएंगे।

जिसमें महा रक्तदान शिविर रविवार, 14 सितम्बर को लोकहितम् ब्लड बैंक, कमला नगर में होगा। निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन पंजीकरण शिविर गुरुवार, 18 सितम्बर को अग्रवाल संगठन द्वारा स्थापित एवं संचालित सत्य प्रकाश विकल चैरिटेबल नेत्र चिकित्सालय, कमला नगर लगेगा। भव्य शोभायात्रा सोमवार, 22 सितम्बर को सायं 5 बजे जनक पार्क से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जनक महल पर संपन्न होगी।

अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन श्रीराम जी के पुत्र कुश की 34वीं पीढ़ी में जन्मे थे। वे समाज के लिए भगवान के समान हैं।
मार्गदर्शक सीताराम अग्रवाल और राकेश मंगल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन आदर्श सामाजिक संरचना के जनक थे, जिन्होंने समानता, सेवा और सहयोग का संदेश दिया।
मीडिया प्रभारी रैलेश अग्रवाल ने बताया कि 7 सितम्बर, रविवार को अग्रवाल सेवा सदन में 18 राजकुमार और 9 देवियों का चयन किया जाएगा, जो शोभायात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों की विशेष शोभा बढ़ाएंगे।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर मुख्य संरक्षक अतुल गर्ग, स्थाई विशिष्ट सदस्य महेंद्र सिंघल, श्रीराम अग्रवाल, संरक्षक एसएस अग्रवाल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, श्रीकृष्ण अग्रवाल, अशोक गर्ग, असित मित्तल, प्रवीण मित्तल, प्रदीप अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, विष्णु गोयल, मंजू मंगल, पवन अग्रवाल, संजय गर्ग, कविता गर्ग, शीतल अग्रवाल, रेनू सिंघल, निशा अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, मिनी अग्रवाल, नीलिमा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन