Thu 24 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मां पीताम्बरा प्राकट्य उत्सव एवं वार्षिकोत्सव 4-5 मई को

Pragya News 24

Sat, May 3, 2025
Post views : 108
  • पांच कुंडीय यज्ञ में सैंकड़ों भक्त देंगे आहुति
  • मां पीताम्बरा भक्त मंडल द्वारा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में दो दिवसीय भव्य आयोजन

आगरा। वाक् की अधिष्ठात्री एवं दस महाविद्याओं में प्रमुख देवी मां पीताम्बरा का प्राकट्य उत्सव एवं वार्षिकोत्सव आगामी 4 व 5 मई को धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। यह भव्य आयोजन मां पीताम्बरा भक्त मंडल द्वारा वजीरपुरा स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर में संपन्न होगा। आयोजन के आमंत्रण पत्र का विमोचन शनिवार को किया गया और आगरा वासियों को सादर आमंत्रित किया गया।

मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय ने जानकारी दी कि चार वर्ष पूर्व दतिया स्थित मां बगलामुखी मंदिर के मार्गदर्शन में सीताराम मंदिर में मां पीताम्बरा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इससे पूर्व मंदिर में दस वर्षों तक लगातार मां बगलामुखी का हवन होता रहा है, जो अब भी प्रत्येक शनिवार और नवरात्रों में नियमित रूप से संपन्न होता है। साथ ही शरद पूर्णिमा से दीपावली तक विशेष 15 दिवसीय हवन का आयोजन किया जाता है।

पंडित मुकेश शर्मा ने बताया कि उत्सव का शुभारंभ 4 मई को सायं 6 बजे से माता की चौकी के साथ होगा। 5 मई को प्रातः मां का पंचद्रव्य व औषधियों से अभिषेक, श्रृंगार, पोशाक और फूल बंगले का दर्शन कराया जाएगा।
पूर्वाह्न 10 बजे दतिया मंदिर के महंत यज्ञवाल्क्य शास्त्री विशेष रूप से पधारेंगे, जिनका विधिवत स्वागत-सम्मान किया जाएगा। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से पांच कुंडीय यज्ञ प्रारंभ होगा, जिसमें 1100 मालाओं के जप भी संपन्न होंगे।

मनीष अग्रवाल एवं डॉ. संजीव नेहरू ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए विशेष हवन कुंड बनाए जा रहे हैं, जिनमें सैकड़ों भक्त आहुति दे सकेंगे। शाम 4 बजे कन्या पूजन और भंडारा आयोजित किया जाएगा। यज्ञ की आरती महंत यज्ञवाल्क्य शास्त्री एवं श्याम मुरारी गुरुजी द्वारा की जाएगी। आरती के दौरान आगरा के प्रसिद्ध बैंडों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी।

आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में अनंत उपाध्याय, अरुण उपाध्याय, मनीष अग्रवाल, राजपाल मिश्रा, डॉ. संजीव नेहरू, मुकेश शर्मा, अन्ना गुरु, पंकज शास्त्री, आयुष उपाध्याय व हनी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन