Thu 24 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मां भगवती सेवा मंडल का 12 दिवसीय होगा नवरात्र उत्सव, प्रतिदिन होंगे विशेष आयोजन

Pragya News 24

Tue, Oct 1, 2024
Post views : 83
  • मदिया कटरा स्थित तोता के ताल क्रेन से लायी गयी महिषासुर मर्दिनी की 12 फुट की प्रतिमा
  • लाइव बैंड और ढाेल के साथ सैंकड़ों स्कूटी सवार महिलाओं ने श्रंगारित हो की अगवानी
  • डांडिया, गरबा, फूलबंगला जैसे होंगे प्रतिदिन आयोजन, 2100 दीपकों से होगी आरती

आगरा। मां भगवती सेवा मंडल द्वारा तोता का ताल, मदिया कटरा पर आयोजित होने जा रहे 12 दिवसीय नवरात्र उत्सव के लिए शहरवासियों को आमंत्रण पत्र विमोचन कर आमंत्रित किया गया। मंगलवार को लाइव बैंड और ढोल के साथ नामनेर से आयोजन स्थल तक मां महिषासुर मर्दिनी की 12 फुट की प्रतिमा लायी गयी। प्रतिमा की अगुवायी साथ साथ स्कूटी पर लाल साड़ियों में चल रही सैंकड़ों महिलाओं ने की। संरक्षक रजनी अग्रवाल ने बताया कि 3 अक्टूर से 14 अक्टूबर तक नवरात्र उत्सव मनाया जाएगा। प्रतिदिन विशेष आयोजन होंगे, जिसके अंतर्गत मूर्ति स्थापना, फूल बंगला, देवी जागरण, माता की भेंट, छप्पन भाेग, डांडिया नाइट, खाटू श्याम भजन संध्या, वृंदावन के 11 ब्राह्मणाें द्वारा 2100 दीपकों से महाआरती, कन्या पूजन, झांकिया, भंडारा होगा। विसर्जन के साथ समापन होगा।

आयोजक समिति के मनीष कुशवाह ने बताया कि 14 अक्टूबर को विसर्जन यात्रा में घाेड़ों की सवारी, विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां, लाइव बैंड आदि सहित हजारों लोग साथ रहेंगे। सुनील जैन ने बताया कि एक माह तक दिन रात लग कर कोलकाता के कारीगरों ने माता की प्रतिमा को आकार दिया है। आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर सुनील जैन, आकाश कुशवाह, विष्णु , दिनेश, अरुण पाठक, पार्षद मीनाक्षी वर्मा, राखी अग्रवाल, कविता अग्रवाल, डॉ महेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन