Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मां भगवती सेवा मण्डल सजायेगा मां दुर्गा का भव्य दरबार

Pragya News 24

Sun, Sep 21, 2025
Post views : 116
  • 22 सितम्बर को मूर्ति स्थापना के साथ होगा 12 दिवसीय भव्य आयोजन
  • कलकत्ता से मंगवाई गई 12 फुट ऊंची मातारानी का प्रतिमा

आगरा। नवदुर्गा के प्रथम दिन पड़वा को मूर्ति स्थापना के साथ तोता के ताल (फूल वाली मार्केट के सामने) पर 12 दिवसीय मां दुर्गा का भव्य दरबार व पण्डाल सजेगा। जहां प्रतिदिन चार आरती के साथ विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। आज कलकत्ता से मंगवाई गई 12 फुट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा को कैंट रेलवे स्टेशन से आयोजन स्थल पर भक्तजन नाचते गाते हुए मैटाडोर में रखकर पहुंचे। जहां पड़वा की प्रातः 22 सितम्बर को उन्हें विधि विधान से पूजन कर स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी मां भगवती सेवा मण्डल के मुकेश कुशवाह व आकाश कुशवाह ने दी।

प्रतिदिन सुबह 6 बजे मंगला आरती, सुबह 9 बजे श्रंगार आरती, शाम 8 बजे संध्या आरती व रात 11 बजे शयन आरती की जाएगी। 23 सितम्बर को भव्य पूल बंगला व 24 सितम्बर भक्तजनों द्वारा माता की भेटें, 25 सितम्बर को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 26 सितम्बर को गुब्बारों से माता से दरबार को सजाया जाएगा, 27 सितम्बर को देवी जागरण, 28 सितम्बर को डांडिया उत्सव व 29 सितम्बर को महाआरती का आयोजन होगा। 30 सितम्बर को कन्या पूजन व एक अक्टूबर को पण्डाल में आकर्षक झांकियां सजायी जाएंगी। 2 अक्टूबर को भण्डारा व 3 अक्टूबर को सुंदरकण्ड के पाठ के साथ 12 दिवसीय उत्सव का समापन होगा। 4 अक्टूबर को विसर्जन किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मनीष, दिनेश कुशवाह, विष्णु, पार्षद विक्रांत कुशवाह, पार्षद अमित पटेल, पिंकी, रिया, सुमन, रूबी आदि उपस्थित थीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन