Sat 26 Sep 2026
Breaking News Exclusive
सेवा और जागरूकता के संदेश के साथ मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस एक्मा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, संजय अग्रवाल बने अध्यक्ष दीनदयाल धाम में 7 से 10 अक्टूबर तक होगा जन्मोत्सव मेला, सीएम योगी ने किया पोस्टर विमोचन गणेश पूजन और मुकुट पूजन के साथ ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का शुभारम्भ अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: लायंस क्लब आकाश ने की गौ माता की सेवा, 56 भोग अर्पित कर किया पुण्य अर्जन

Pragya News 24

Fri, Nov 7, 2025
Post views : 128

आगरा। लायंस क्लब आकाश द्वारा बल्केश्वर स्थित गौशाला प्रांगण में मासिक गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गौ माता की सेवा करते हुए हरा चारा, ताज़ी हरी सब्ज़ियां और 56 भोग अर्पित किए गए।

कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
क्लब अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय ने कहा कि लायंस क्लब आकाश द्वारा गौ सेवा प्रकल्प वर्षभर निरंतर चलाया जाता है, जिसके अंतर्गत यह मासिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने गौ माता की आरती कर गौ संरक्षण एवं सेवा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन संजय गुप्ता, जोन चेयरपर्सन संजीव गुप्ता, गौरी शंकर गुप्ता, वीके अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, पवन पैंगोरिया, प्रमोद गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन