Mon 23 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मेवा और फूलों की बंगले में सजे खाटू नरेश, जन्माष्टमी पर चांदी के झूले पर बैठे ठाकुर जी

Pragya News 24

Tue, Aug 27, 2024
Post views : 130
  • देशी− विदेशी फूलों से सजा श्रीखाटू श्याम जी मंदिर, कोलकाता के कारीगरों ने सजाया फूलबंगला
  • रंगील फुव्वारों ने दिया आकर्षण रूप, बाल गोपालों को बांटे गए खिलाैने और मिष्ठान
  • छप्पनभोग हुए अर्पित, हजारों श्रद्धालुओं का उमड़ा आस्था का सैलाब

आगरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर की छटा अदभुत रही। अद्भुत विद्युत सज्जा कई किमी दूर से ही भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। भक्तों की लंबी कतारें मंदिर की ओर अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए चली जा रही थीं। देशी− विदेशी फूलों से श्रंगारित श्याम बाबा छप्पन भाेग के मध्य दर्शन देकर भक्तों को निहाल कर रहे थे।

अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जन्माष्टमी पर मंदिर को कोलकाता के कारीगरों ने आकर्षक रूप दिया। मंदिर के भवन को टाफी− चॉकलेट सजाया गया। परिसर में लगे रंगीन फुव्वारे शीतलता प्रदान करते रहे। मंदिर में आने वाले हर बाल गोपाल को श्रीश्याम सेवक परिवार समिति की ओर से मिष्ठान और खिलौने बांटे गए। रात 12 बजते ही आकर्षक आतिशबाजी की गयी। श्रीकृष्ण जन्म पर ठाकुर जी का अभिषेक पंचामृत से करके चांदी के झूले में विराजित किया गया।

सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि पोशाक सेवा कृष्णा, फूलबंगला श्रीकृष्ण परिवार, प्रसाद सेवा श्रीश्याम सरकार सेवा मंडल, माखन मिश्री सेवा इंजी. दीपक अग्रवाल, इत्र सेवा प्रतीक गौर एवं विद्युत सज्जा सेवा नमन पोरवाल की ओर से की गयी।

कोषाध्यक्ष विकास गोयल और विपिन बंसल ने बताया कि मंगलवार को मंदिर में पूरी भव्यता के साथ नंदोत्सव मनाया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन