Thu 24 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: स्वर्ण मुकुट धारण कर खाटू नरेश ने धनतेरस पर दिए दर्शन

Pragya News 24

Wed, Oct 30, 2024
Post views : 71
  • दीपावली 31 अक्टूबर से बदल जाएगा आरती और दर्शन का समय
  • तीन दिवसीय दीपोत्सव में जगमग होंगे दीप, 2 नवंबर को अन्नकूट प्रसादी

आगरा। जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में धनतेरस के साथ दीपोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्याम बाबा ने स्वर्ण मुकुट एवं आभूषण धारणकर रंग बिरंगे फूल बंगले में विराजित हो दर्शन दिए।
मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सुज्जित किया गया। भक्तों द्वारा किये गए दीपदान की जगमगाहट से मंदिर परिसर दमक रहा था। धन्वंतरी पूजन में भक्तों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। संध्याकाल अनूप गोयल के भजनों से भक्त श्याम बाबा की भक्ति में झूम उठे।

नरक चतुर्दशी एवं दीपावली पर मंदिर परिसर में सूर्योदय से रात्रि तक दीपदान होगा। 2 नवंबर को मंदिर के एसी हॉल में गोवर्धन पूजन एवं अन्नकूट प्रसादी होगी। श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि 31 अक्टूबर को दीपावली के दिन से श्याम बाबा की शीत कालीन समयानुसार दर्शन एवं आरती होगी। प्रातः 6:30 से 12:30 बजे तक और सायं 4 बजे से 9:30 बजे दर्शन होंगे। प्रातः 6:30 बजे मंगला आरती, 9 बजे श्रंगार आरती, दोपहर 12 बजे राजभाेग आरती, सायं 6 बजे संध्या एवं रात्रि 9 बजे शयन आरती होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन