Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: स्विच ऑन होते ही सतरंगी रोशनी से जगमगाया जनकपुरी का शू मार्केट

Pragya News 24

Thu, Oct 5, 2023
Post views : 51

आगरा। स्विच ऑन होते ही जनकपुरी का शू मार्केट सतरंगी रोशनी से जगमगाने लगा। 25 ब्लॉक में कोई प्रतिष्ठान ऐसा न था, जहां झिलमिल रोशनी की किरणें न बिखर रही हों। कहीं आकर्षक कमल के फूल तो कहीं चक्र और शंख अपनी आभा से भक्तिमय वातावरण का एहसास करा रहे थे। आज से लेकर 13 क्टूबर तक रोशनी की यह सतरंगी छटा ऐसी ही बिखरती रहेगी।

संजय प्लेस शू मार्केट एसोसिएसन द्वारा जनकपुरी महोत्सव के तहत विशेष रूप से जूता मार्केट को सजाया गया है। जिसका लोकार्पण आज जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के जनक पीएल शर्मा व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने स्विच ऑन कर किया। स्विच ऑन करते ही हर तरफ रोशनी बिखर गई। शू मार्केट में 24 ब्लॉक हैं, सभी में 16-16 प्रतिष्टान हैं। ब्लॉक 77 भी इससे जुड़ गया है।

इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को अनिल लाल व नारायण दास व राजा जनक पीएल शर्मा को दिलीप मुरजानी, हरीष बत्रा ने चांदी का मुकुट महनाकर सम्मानित किया। आगरा शू फैडरेसन के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सामा की आज पुण्य तिथि के मौके पर उनके सुपौत्र व संजय प्लेस शू मार्केट अध्यक्ष विजय सामा ने उनके विषय में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि किस तरह शू फैडरेशन को उन्होंने सींचा, जो आज कल्प वृक्ष के रूप में खड़ा है। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भी अपने राजनीति के गुरु स्व. श्रीराजकुमार समा के जीवन पर प्रकाश डाला।

जानी मानी पार्श्व गायक सुजाता शर्मा ने इस मौके पर हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की… के भक्तिमय सुर बिखेर कर वातावरण को और भी भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम का संयोजन रंजीत सामा द्वारा किया गया। संजय प्लेस कपड़ा मार्केट के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा व अन्य अतिथियों को कपिल मगन ने रामनामी पटका पहनाकर स्वागत किया। माला पहना कर स्वागत करने वाले में सूरज तिवारी, संजीव कोचर, विजय सहगल, विश्वेन्द्र, हरीष भाटिया, संदीप ढल, सतीश ओबरॉय, नरेश अग्रवाल, वरुण कपूर, रॉबी ग्रोवर, कृष्ण जिलानी थे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष यशपाल गांधी, महासचिव प्रदीप सरीन, मंत्री विक्की महाजन, कोषाध्यक्ष विजय सहगल, संजय दुबे आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन