Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जनकपुरी महोत्सव: महिला समिति ने श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर में किया सुंदरकांड का पाठ

Pragya News 24

Sat, Sep 6, 2025
Post views : 99

आगरा। राम राम रटते रहो जब तक घट में प्राण। कभी तो दीन दयाल के भनक पड़ेगी कान.. जनकपुरी महोत्सव महिला समिति के तत्वावधान में कमला नगर ई ब्लॉक स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ एवं भव्य फूल बंगला का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर पुष्पों की सुगंध, भक्ति गीतों और हनुमान जी के जयकारों से रह रहकर गूँजता रहा।

सुरेंद्र अरोड़ा की मंडली द्वारा सुंदरकांड पाठ की पावन वाणी और फूल बंगले की अनुपम सज्जा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को दिव्य और आध्यात्मिक अनुभूति कराई। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

समिति की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल हमारी आस्था को गहरा करते हैं, बल्कि समाज को एक सूत्र में बाँधने का कार्य भी करते हैं। सुंदरकांड पाठ और फूल बंगले के माध्यम से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि भक्ति, प्रेम और सहयोग से हम हर कार्य को सफल बना सकते हैं।

मुख्य संरक्षक रानी सुनयना अंजू अग्रवाल, संरक्षक मीरा अग्रवाल, सचिव प्रियंका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीनू त्यागी, शिप्रा बंसल, शुचिता, पद्मा रेपुरिया, निशा अग्रवाल, मधु बंसल, राखी अग्रवाल, अनु अग्रवाल, लक्ष्मी वार्ष्णेय, मिनी गोयल, सुमन अग्रवाल, दीप्ति गर्ग, इन्द्रा अग्रवाल, सीमा बंसल, बबीता गोयल, डॉली सिंघल और सरिता गोयल ने इस आयोजन में सक्रिय योगदान देकर कार्यक्रम को सफलता के शिखर तक पहुँचाया।

अंत में समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया गया और यह संकल्प लिया गया कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को भविष्य में और भी भव्य रूप में निरंतर आयोजित किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन