Wed 23 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: दुबई के राममंदिर की तर्ज पर भव्य सजेगा जनक महल, अभी तक का सबसे बड़ा और भव्य होगा महल

Pragya News 24

Sun, Sep 8, 2024
Post views : 81
  • रामायण के हर अध्याय का होगा विवरण
  • कोलकाता के 100 कारीगर जनक महल तैयार करने में जुटे

आगरा। जनक महल की भव्यता देखते ही बनेगी, अभी तक के सबसे बड़े जनक महल का काम कोठी मीना बाजार में शुरू हो गया है। कोलकाता के 100 कारीगर जनक महल तैयार करने में जुटे हैं। इस बार दुबई के राम मंदिर की तर्ज पर जनक महल तैयार किया जा रहा है, जिस तरह से दुबई के राममंदिर में रामायण के सभी अध्याय हैं जनक महल में भी रामायण के अध्याय का विवरण होगा। जनक महल के निर्माण में वास्तु शास्त्र का भी ध्यान रखा गया है।

जनकपुरी आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने बताया कि कार्यकारिणी के सदस्यों के सुझाव के बाद जनक महल दुबई के राम मंदिर की तर्ज पर बनाने का निर्णय लिया गया है। कोठी मीना बाजार में अभी तक का सबसे बड़ा जनक महल सजेगा, 300 बाई 400 फीट में जनक महल तैयार किया जाएगा।
संयोजक गौरव राजावत ने बताया कि पिछले वर्षों में सजाई गई जनकपुरी का अध्ययन करने के बाद कई अहम निर्णय लिए गए हैं। कई बदलाव भी किए गए हैं जिससे आम लोगों को कोई समस्या ना हो। जनक महल का एक प्रवेश द्वार और ​एक निकास द्वार होगा। सोरों कटरा की तरफ से प्रवेश द्वार होगा।
मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि अमृतकाल चल रहा है। ऐसे में दुबई के राममंदिर में बालकाल से सीता स्यवंर, भरत मिलाप का वर्णन है यह जनक महल में भी देखने को मिलेगा। जनक महल का मंच पूर्व दिशा की तरफ बनाया जा रहा है। वास्तुशास्त्र का ध्यान रखते हुए उत्तर पूर्व में हरियाली है।

राजा जनक प्रमोद वर्मा, महिला समिति की संरक्षक मधु बघेल, संयोजक हेमंत भोजवानी, राहुल चतुर्वेदी, अनुराग उपाध्याय, महामंत्री मुनेन्द्र जादौन, निशांत चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष आशीष पराशर, सतेन्द्र तिवारी, दिलीप खंडेलवाल, महेश सारस्वत, बल्ले भाई, सतीश शर्मा, मनोज वर्मा, सचिन गर्ग आदि मौजूद रहे।

स्वरूपो का सात फीट ऊंचा होगा मंच
जनक महल में सात फीट की ऊंचाई पर राम, लक्ष्मण, भरत और शस्त्रुघ्न के स्वरूपों के लिए मंच बनेगा। इसके नीचे अलग से एक मंच बनेगा। स्वरूपों का मंच ऊंचाई पर होने के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन करने में समस्या नहीं आएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन