Thu 24 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सीताराम मंदिर में गूंजा पूंछरी के लौठा की जय…मानसी गंगा की जय

Pragya News 24

Sun, Nov 3, 2024
Post views : 74

आगरा। वजीर पुरा स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर में मानसी गंगा, हर गंगे, गोवर्धन की जय बोलो के जयकारों के साथ गोवर्धन महाराज की पूजा की गयी।
सात फुट के गोवर्धन महाराज के स्वरूप की महंत अनंत उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, पंकज शास्त्री, मुकेश शर्मा ने सर्वप्रथम पूजा की। इसके बाद भक्तों को विधि विधान से पूजन अर्चन करवाया। भक्तों ने दूध की धार से गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगायी। 51 किलो अन्नकूट की प्रसादी का भंडारा भक्तों में वितरित किया गया। देर रात तक मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। रात्रि में मंदिर परिसर स्थित श्रीपीताम्बरा माता के मंदिर के समक्ष भक्तों ने हवन भी किया।

इस अवसर पर मनीष अग्रवाल, अरुण उपाध्याय, अजय उपाध्याय, संदीप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, डॉ संजीव नेहरू, मनोज वर्मा, मोहित, हनी, रामबाबू आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन