Sat 02 May 2026
Breaking News Exclusive
अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की पूजन कर मनाया स्थापना दिवस शमसाबाद में भव्यता से निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से गूंजा नगर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा प्रचार रथ, भाजपा ध्वज फहराकर किया आगरा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना शब्द स्वर वंदन में उठा आत्ममंथन का स्वर, युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने पर जोर झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 551 कलश की भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ

Pragya News 24

Mon, Apr 29, 2024
Post views : 45

आगरा। राजपुर, प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर से 551 कलश की भव्य शोभा यात्रा के साथ शिव बाटिका शमसाबाद रोड आगरा में जन-जन के कल्याण की भावना से जनता जनार्दन एवं भक्तजनों द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा का शुभारंभ हुआ।

प्रख्यात कथा व्यास आचार्य श्री रामनजर जी महाराज (पूज्य श्रीहरि जी महाराज) के सानिध्य में प्राचीन राजेश्वर मंदिर में सर्वप्रथम पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा एवं परीक्षित विनोद शर्मा ने राजेश्वर भगवान एवं भागवत पूजन के साथ सरस कथा व्यास आचार्य हरिओम जी महाराज का पूजन किया। विद्वान ब्राह्मणों ने वेद मंत्रों का उच्चारण किया। इसके बाद 551 महिलाएं पीली साड़ी पहनकर राजेश्वर मंदिर से कलश लेकर चली।

सर्वप्रथम भजनों की धुन बजाते हुए बैण्ड के साथ परीक्षित एवं उनकी पत्नी श्रीमद् भागवत महापुराण को लेकर के चल रहे थे। उनके पीछे 551 महिलाएं एवं राज इंटर कॉलेज कहरई की छात्राएं सर पर कलश लेकर चल रही थी, तत्पश्चात् रथ पर विराजमान श्री श्री 1008 श्री लोकेशानंद जी महाराज, उनकेे पीछे आचार्य श्री रामनजर जी महाराज (पूज्य श्रीहरि जी महाराज) एवं कथा व्यास आचार्य हरिओम जी महाराज रथ में विराजमान होकर चल रहे थे।

कलश यात्रा राजेश्वर मंदिर से चलकर मधुसूदन शर्मा के पेट्रोल पंप के पास देवी मंदिर का पूजन कर वापिस कथा स्थल शिव वाटिका पहुची। कथा स्थल में उपस्थित हुए स्वामी श्री लोकेशानंद जी महाराज ने आशीर्वचन में कहा वैशाख मास में सच्ची श्रद्धा से श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करेगा सच्चे मन से तन मन धन सहयोग करेगा भागवत भगवान की कृपा से मनोकामना पूर्ण होंगे। उसके बाद आचार्य राम नजर जी महाराज (पूज्य श्रीहरि जी महाराज) ने बताया श्रीमद् भागवत वेदों का और उपनिषदों का सार है श्रीमद् भागवत मुक्ति का सबसे बड़ा साधन है श्रीमद् भागवत मनोकामना को पूर्ण करने के लिए कल्पवृक्ष के समान है इसलिए हमें सच्चे भाव से सच्ची श्रद्धा से श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा श्रवण करनी चाहिए।

इसके बाद सरस कथा व्यास आचार्य श्री हरि ओम जी महाराज ने श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा का शुभारंभ किया आचार्य जी ने बताया कलयुग में पितरों की मुक्ति के लिए अपनी मुक्ति के लिए मनोकामना पूर्ण करने के लिए श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा सबसे श्रेष्ठ साधन है आचार्य जी ने श्रीमद् भागवत के महात्म्य की कथा वर्णन करते हुए बताया भागवत कथा से भयंकर प्रेत धुंधकारी का भी उद्धार हो गया था अतः कलयुग में भागवत कथा भुक्ति और मुक्ति के लिए सर्वश्रेष्ठ साधन है।

आज कथा श्रवण में मधुसूदन शर्मा पूर्व विधायक, परीक्षित विनोद शर्मा, प्रवेश दुबे, समाजसेवी श्याम भोजवानी, हिमेश बित्थरिया, संजय उपाध्याय, गणेश पलिया, भगवान शर्मा, पंडित रनवीर शास्त्री, राम गोपाल बित्थरिया, कौशल शर्मा, राजेश रावत, श्रीनिवास बित्थरिया, वीरेंद्र शर्मा, श्रीमती बेबी रानी राधिका, श्रीमती ललिता, महिला मंडल एवं रामायण मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे। आज की कथा विश्राम के बाद आयोजक मंडल ने भक्तों से अपील की दिनांक आज 29 अप्रैल से 5 मई तक दोपहर 1ः00 से 5ः30 बजे तक कथा चलेगी। भक्तजन अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ प्राप्त करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन