Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पीत परिधानों में जय श्री राम के जयघोष संग निकली श्री राम कथा की कलश यात्रा, अयोध्या धाम की पावन रज का हुआ पूजन

Pragya News 24

Sat, Jan 20, 2024
Post views : 117

कर्मयोगी एनक्लेव बना अवधपुरी, श्रीराम की पावन कथा का श्रद्धालु कर रहे रसपान
301 मंगल कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ, झूमे भक्त, गूंजे जयघोष

आगरा। तुलसी “रा” के कहत ही निकलत पाप पहाड़, फिर वापस आवत नहीं देत “म” कार कीवाड़।। गोस्वामी तुलसी दास द्वारा बताई गई राम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए कर्मयोगेश्वर मंदिर, कर्मयोगी एनक्लेव, कमला नगर में कथा व्यास भरत उपाध्याय ने शुभारंभ किया श्री राम कथा का।

अयोध्या धाम की पावन रज का स्पर्श करते ही कर्मयोगी एनक्लेव, कमला नगर मानो अवधनगरी बन गया। अयोध्या धाम में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कर्मयोगी एनक्लेव, सोसायटी के संयोजन में सीताराम परिवार द्वारा कर्मयोगेश्वर मंदिर, कर्मयोगी, कमला नगर पर शनिवार को नौ दिवसीय श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। कथा से पूर्व 301 कलश लिये पीत परिधानों में महिला श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। पुष्प वर्षा करती तोप और बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा शालीमार एनक्लेव से कर्मयोगेश्वर मंदिर तक निकाली गयी। जय श्री राम के जयघोष के साथ भजनों पर झूमते श्रद्धालु श्रीराम आगमन के उत्साह से सराबोर थे।

कथा व्यास लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर के पूज्य महंत श्री गोपी गुरु के सुपुत्र भरत उपाध्याय प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से सायं 05 बजे तक भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्श और मार्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करेंगे। मुख्य जजमान जीतू और रिचा अग्रवाल ने अयोध्या धाम की पावन रज की स्थापना कथा स्थल पर की।

कथा व्यास भरत उपाध्याय ने बताया कि कथा प्रसंग में प्रथम दिन गोस्वामी तुलसी दास जी द्वारा कवि, संत, खल, देव आदि का वंदन प्रसंग बखान हुआ। रविवार को कथा के द्वितीय दिवस सती प्रसंग एवं शिव पार्वती विवाह होगा। श्री राम चरित मानस जी की आरती पार्षद कंचन बंसल और पूजा बंसल ने उतारी। गिर्राज बंसल, मंदिर सचिव ओम प्रकाश, दीपक ढल, धीरज अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, संजय गुप्ता, डीसी अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, अशोक कुमार, विजय रोहतगी, प्रभात रोहतगी, नीरज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन