Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: बल्केश्वर मेले में मात्र 10 रुपये में भक्त करेंगे झूलों की सैर, श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति ने झूलों की दरों के साथ किया आमंत्रण पत्र जारी।

Pragya News 24

Tue, Jul 15, 2025
Post views : 135
  • विशाल बल्केश्वर मेले की तैयारी में जुटी समिति, भक्तों को नहीं होने देंगे कोई असुविधाः महेश निषाद
  • बल्केश्वर मेले को बनाएंगे भ्रष्टाचार मुक्त, किसी भी तरह की नहीं होने देंगे अवैध वसूलीः पार्षद हरिओम बाबा

आगरा। श्रावण मास के पावन अवसर पर श्रावण मास के दूसरे सोमवार को बल्केश्वर क्षेत्र में वर्ष 1958 से लगातार आयोजित होने वाला विशाल धार्मिक व सांस्कृतिक मेला इस बार भी श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति द्वारा लगाया जाएगा। विशाल मेले की तैयारी में भक्ति भाव और उत्साह से जुटी मेला समिति ने मंगलवार को बल्केश्वर महादेव मेले के सामने सकारात्मक भवन में झूले की दरों के साथ मेले का आमंत्रण पत्र भी जारी किया।

अध्यक्ष महेश निषाद ने कहा कि प्रशासन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से भक्ति के मार्ग पर भक्तों और श्रद्धालुओं को हम कोई असुविधा नहीं होने देंगे। मात्र 10, 20 और 30 रुपए की दरों पर भक्त श्रद्धालु मेला क्षेत्र में झूला झूल सकेंगे।
मेला संयोजक पार्षद हरिओम बाबा ने कहा कि बल्केश्वर मेला को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे। किसी भी तरह की अवैध वसूली नहीं होने देंगे।
मेला संयोजक समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने बताया कि बल्केश्वर मेले के दौरान पूरे बल्केश्वर क्षेत्र और परिक्रमा मार्ग पर साफ सफाई, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन, सिविल डिफेंस, खोया पाया केंद्र, बायो टॉयलेट, शौचालय, आवारा पशुओं की रोकथाम के साथ-साथ पार्वती घाट पर बेरिकेटिंग कर परिक्रमार्थियों के स्नान हेतु नलों की व्यवस्था प्रशासन के साथ मिलकर की जा रही है।
महामंत्री संजय श्रीवास्तव और ब्रह्मा गुप्ता ने बताया कि 20 जुलाई, रविवार को दोपहर 2ः00 बजे बल्केश्वर चौराहे पर बल्केश्वर मेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। शुभारंभ के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

इस दौरान संरक्षक इंदर डाबर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. महेश फौजदार, सुरेश बरेजा, बबली जैन, कुमकुम उपाध्याय, ममता सिंघल, आशा अग्रवाल, नीता बत्रा, मुन्नू चौबे, वीके मित्तल, मंजीत सिंह, गुरचरण सिंह बेदी, करतार चंद्र शास्त्री, केदार ठाकुर, विशंभर नाथ गोला, पुनीत खंडेलवाल, बंटी भाई, महेश चंद गुप्ता, राजा चौधरी, बृजेश वर्मा, जतिन मंगरानी, प्रथम गोयल, राजकुमार गोयल, उमेश अरोड़ा, उमेश अग्रवाल, हनी मित्तल और अलका परिहार भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन