Sat 02 May 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: समाज को सही दिशा देनी है तो, नारियों को आगे आना होगा - शैफाली पण्ड्या

Pragya News 24

Mon, Dec 25, 2023
Post views : 48
  • 108 कुडीय यज्ञ का हो रहा है आयोजन
  • यज्ञ के साथ संस्कार भी कराये जा रहे हैं निःशुल्क

एटा। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शान्तिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में पूज्य गुरुदेव के कथनानुसार ‘‘इक्सवीं सदी नारी सदी’’ के अन्तर्गत राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का 04 दिवसीय आयोजन 22 से 25 दिसम्बर 2023 तक वी.एस. गार्डन, विजय शारदापुरी, उद्देतपुर में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस में भव्य कलश यात्रा का भ्रमण कर शहर भर में आमंत्रण दिया गया। द्वितीय दिवस में 33 कोटि देवताओं का आव्हान कर यज्ञ प्रारम्भ किया गया। जिसमें जिले भर के हजारों की संख्या में पहुचे श्रृद्धालुओं ने यज्ञ में भागीदारी की। तृतीय दिवस में यज्ञ के साथ पुंसवन, नामकरण, मुण्डन, दीक्षा, अन्नप्राशन, जन्मदिवस आदि संस्कार भी कराये गये। सायंकाल के दीपमहायज्ञ के कार्यक्रम में शांतिकुंज प्रतिनिधि शैफाली पण्ड्या धर्मपत्नी डॉ. चिन्मय पण्ड्या, प्रतिकुलपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार ने उपस्थित जन समूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर माता बहिनें अपने परिवार को सुदृढ और संस्कारित बनाना चाहती है तो बच्चों में बचपन से ही संस्कार देने की आवश्यकता है। चतुर्थ दिवस में प्रातः हवन यज्ञ के साथ विभिन्न संस्कारों के साथ टोली की विदाई की जायेगी।

कार्यक्रम में शान्तिकंज हरिद्वार से नरेन्द्र ठाकुर उत्तर जोन प्रभारी, श्रीमती वर्षा बहिन, अरुण तोमर, सुनील, मनीश यादव, अयोध्या शक्तिपीठ प्रभारी रामकेवल यादव, आंवलखेड़ा जोन समन्वयक जे. एस. कुशवाह, आंवलखेड़ा उपजोन समन्वयक सुरेशचन्द्र यादव जी की गरिमामयी उपस्थित रही। सायंकाल दीपयज्ञ में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड उपस्थित रहें।

महायज्ञ में जिला समन्वयक बदन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय सिंह चौहान, सुरेन्द्र पाल सिंह, अवनीश तोमर, हरिशंकर तिवारी, राजकुमार पाठक वीरेन्द्र तोमर, राधेश्याम श्रीवास्तव, विजय कुमार श्रीवास्तव, डा.योगेन्द्र वर्मा, पप्पू शर्मा, रामनिवास, रामौतार सिंह, सत्यपाल सिंह, सुरेन्द्र कुमार, पप्पू राघव, सुरेन्द्र गुप्ता, नीरज यादव, हरिओम, पूरन सिंह, अतर सिंह, फूल सिंह, सत्यदेव उपाध्याय, सतेन्द्र सिंह, किशन पाल सिंह, हरप्रसाद, रामू, राजू वर्मा, तुरसन पाल सिंह, मातादीन, धारा सिंह, सचिन, शिवप्रसाद, रामनाथ, श्याम, उमेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, पुष्पेन्द्र, बेंचेलाल, राधाकृष्ण दीक्षित हरिओम, मुनीश यादव, रामनिवास, भीष्मपाल सिंह, नीरज जैन, नितिश प्रताप, देवांश, आराध्या, डा.मनोज कुमार मिश्रा, जसवीर सिंह, अजय कुमार, डा. मूलचन्द्र, अतर सिंह, रघुवीर सिंह चौहान, आर्येन्द्र यादव, नरसिंहभान, पुष्पेन्द्र यादव, जैनेन्द्र यादव, रामा बहिन, श्रीदेवी, राधारानी, कमला, रानी, सरला पुन्ढीर, सरला चौहान, रीता, गीता सुमनलता, ओमलक्ष्मी, नीलम, वर्षा, सावित्री, गीता, रश्मि, माधवी, ओमवती, लक्ष्मी, गोल्डी, विमलेश, अर्चना, रुबी, रीता, प्रांशू, कुमकुम गुप्ता, सुनीता कश्यप, शकुन्तला देवी एवं जनपद के सभी ब्लाकों से एवं अन्य जनपदों प्रान्तों से हजारों की संख्या में गायत्री परिजन उपस्थित हुये।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन