Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: हे खग मृग, हे मधुकर श्रेणी, तुम देखी सीता मृगनैनी... लाइट और साउंड इफैक्ट के साथ हुआ सीता हरण

Pragya News 24

Wed, Sep 24, 2025
Post views : 112
  • मन की गति से भी तेज उड़ा रावण का पुष्पक विमान
  • लक्ष्मण ने बनाई थी अग्नि की रेखा
  • नये प्रयोगों से आकर्षित हो रही युवा पीढ़ी

आगरा I उत्तर भारत की प्रमुख श्रीराम लीला में बुधवार को लक्ष्मण जी द्वारा खींची गई रेखा चमकी, बिजली कड़की और फिर हो गया सीताजी का हरण। इसी प्रकार मन की गति से भी तेज दिखाया रावण का पुष्पक विमान। लाइट और साउंड इफैक्ट के साथ हो रही लीला से नई पीढ़ी आकर्षित हो रही है और युवक-युवतियों की संख्या में भी काफी बढ़ोत्तरी हुई है। आज की लीला में जटायु संग्राम भी आकर्षक रहा।

लंकेश की बहन सूर्पनखा वनवासी प्रभु श्री राम व लक्ष्मण से प्रभावित होती है। मोहित होने के बाद दोनों भाइयों को अपनी राक्षसी माया से सूपर्नखा ने परेशान ही नहीं किया, बल्कि आतंकित कर दिया। जिससे प्रभु श्रीराम ने अपने अनुज लक्ष्मण को सूर्पनखा के नाक-कान काटने का संकेत दिया। आज्ञा मिलते ही लक्ष्मण जी ने सूर्पनखा के नाक-कान काट लिए। सूर्पनखा रोती-बिलखती अपने भाई खर-दूषण के पास गई।

सीताहरण की लीला का मंचन बहुत ही आकर्षक था। लक्ष्मण जी ने पर्णकुटी के आगे जो सीता की सुरक्षा के लिए रेखा खींची। हरण करने जैसे रावण आया, उस वह अग्नि की रेखा बन गई। जिसे देख कर दर्शक भी रोमांचित हो उठे। रावण जिस पुष्पक विमान में जानकी जी का हरण करके ले जाता है, वह भी मंच पर मन की गति से तेज दिखाया गया है। जिसे देख कर दर्शक भी हतप्रभ रह जाते हैं। इधर जब श्रीराम और लक्ष्मण अपनी कुटिया पर आते हैं, तब जानकी जी को न देख विचलित हो जाते हैं। वन-वन भटकते हैं। वे गाते हैं- ‘हे खग मृग हे मधुकर श्रेणी, तुम देखी सीता मृगनैनी’। सीता की खोज करते-करते घायल पड़ा जटायु दिखता है। जटायु ने श्री राम को रावण द्वारा हरण किये जाने की जानकारी और सीता जी को बचाने के प्रयास से अवगत कराया। वृत्तांत बताकर व अपनी दशा दिखाकर जटायु ने श्रीराम की गोद में प्राण त्याग दिये। श्रीराम ने जटायु का अन्तिम संस्कार किया।

आज की लीला की आरती श्री सनातन सेवा समिति महिला मंडल की अध्यक्ष सिंधु गुप्ता सपना अग्रवाल राधा अग्रवाल माधुरी गुप्ता कुसुम गुप्ता रचना लक्ष्मी कृष्णा स्नेहा द्वारा की गई। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, भगवानदास बंसल, मुकेश जौहरी, विनोद जौहरी, मुकेश अग्रवाल, संजय तिवारी, विश्नू दयाल बंसल, आयुष तार, आनंद मंगल, महेश अग्रवाल, प्रकाशचंद, प्रवीन गर्ग, कविता अग्रवाल, अर्चिता अग्रवाल, शालू गर्ग, मीडिया प्रभारी राहुल गौतम मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन