Wed 23 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: प्राचीन हनुमान मंदिर पर हनुमत जन्मोत्सव आज, लगेंगे छप्पन भोग, सजेगा फूल बंगला

Pragya News 24

Mon, Apr 22, 2024
Post views : 102

आगरा। लंगड़े की चौकी स्थित सिद्ध पीठ प्राचीन हनुमंत धाम मंदिर पर मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव “भए प्रकट कृपाला” के रूप में मनाया जाएगा। मंदिर के मुख्य महंत पं. डोरीदास उपाध्याय के अनुसार हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में मंदिर प्रांगण में रामनवमी से ही 51 वीं वार्षिक श्रीमद् भागवत सप्ताह हो रही है।

हनुमत जन्मोत्सव पर मंदिर में फूल बंगला सजाया जाएगा। 56 भोग लगेंगे, स्वचालित झांकियां सजाई जाएंगी। सुप्रसिद्ध किशोर बैंड व सुधीर बैंड द्वारा धार्मिक धुनें बजाई जाएंगी। शहनाई वादन होगा। पूरे क्षेत्र में सजावट होगी। हनुमान जयंती महोत्सव तथा श्रीमद भागवत सप्ताह का समापन 25 अप्रैल को गंगालहरी, हवन और ब्रह्मभोज के साथ होगा। धार्मिक कार्यक्रमों की व्यवस्था महन्त गोविन्द गुरु, महंत गोपाल गुरु एवं महंत गोपी गुरु संभालेंगे।

हनुमान जयंती पर पूरे क्षेत्र में मेला जैसा लगेगा। श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमडेगी। मंदिर के उपासकों ने प्रशासन से अपील की है कि मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखें। नगर निगम के अधिकारियों से सफाई आदि की व्यवस्था कराने की भी मांग की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन