Sun 21 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: हनुमान मंदिर की पुस्तक ‘‘अतुलित बलधामं’’ का हुआ विमोचन

Pragya News 24

Thu, Oct 10, 2024
Post views : 60

आगरा। प्राचीन सिद्धपीठ, लंगड़े की चैकी हनुमान मंदिर की पुस्तक ‘अतुलित बलधामं’ का विमोचन सादा समारोह में मंदिर प्रांगण में किया गया। इस पुस्तक में आगरा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। वेदमंत्रोच्चारण के साथ मंदिर में हनुमान जी के विग्रह के समक्ष इस पुस्तक को मंदिर के मंहत डोरीदास उपाध्याय और पुस्तक के लेखक-संपादक आदर्श नंदन गुप्ता ने समर्पित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जयघोष किए गए।

महंत डोरीदास उपाध्याय जी ने बताया कि मंदिर करीब 500 सौ साल प्राचीन है। बहुत ही चमत्कारी विग्रह है। सभी की मनोकामना पूरी होती है। पुस्तक प्रकाशन से मंदिर का इतिहास जन-जन तक पहुंचेगा।

पुस्तक के लेखक आदर्श नंदन गुप्ता ने बताया कि यह पुस्तक प्रमुख उद्योगपति व वरिष्ठ समाजसेवी डाॅ.विजय किशोर बंसल की प्रेरणा और सहयोग से प्रकाशित हुई है। 88 पेज की इस पुस्तक में 24 पेज रंगीन हैं। आगरा का इतिहास व आगरा के कुछ मंदिरों के बारे में आलेख प्रकाशित हैं। कुछ श्रद्धालुओं के अनुभव भी इसमें शामिल हैं।

विमोचन के मौके पर महंत परिवार के गोविंद उपाध्याय, गोपाल उपाध्याय, गोपी उपाध्याय, राम, श्याम, भरत, लखन के अलावा शरद गुप्ता, गोपाल कुशवाह भी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन