Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 500 वर्ष प्राचीन चामड़देवी मंदिर में राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व हुआ हनुमान जी का आह्वान

Pragya News 24

Sat, Jan 20, 2024
Post views : 189
  • पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सुंदर कांड पाठ का लिया श्रद्धालुओं ने आनंद
  • अयोध्या धाम में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के समय विराजित होंगे मंदिर में 16 विग्रह

आगरा। अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के समय आगरा के करीब 500 वर्ष प्राचीन चामड़ देवी मंदिर की बरसों की प्रतीक्षा पूर्ण हो रही है। बाग मुज्जफर खां स्थित प्राचीन चामड़ देवी मंदिर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव चल रहा है। 

शनिवार को प्रतिमाओं के शैय्याधिवास के अवसर पर सुंदर कांड पाठ आयोजित हुआ। पंडित मुकेश शर्मा के सानिध्य में श्री राम जी के परम प्रिय भक्त हनुमान जी की प्रतिमा उनके महिमा बखान के साथ स्थापित की गई। भक्तिमय भजन संग प्रभु गुणगान सुंदर कांड का आनंद भक्तों ने लिया। 

राजीव कांत लवानिया ने बताया कि कई वर्षों के बाद प्राचीन चामड़देवी मंदिर के जीर्णोद्धार का अवसर आया है। मंदिर में श्री राम दरबार, श्री राधा कृष्ण, श्री लक्ष्मी नारायण, शनि देव, मां दुर्गा, मां काली सहित 16 विग्रह पधारे जा रहे हैं। 

हेमेंद्र कुलश्रेष्ठ ने बताया कि शैय्याधिवास के बाद सभी विग्रह फलाधिवास में रखे जायेंगे। 22 जनवरी को जलाधिवास एवं पुष्पाधिवास होगा और इसके बाद कलश यात्रा निकाली जाएगी। वेदी पूजन, हवन, अभिषेक, प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रसादी के साथ महोत्सव का समापन होगा। 

मंजू कुलश्रेष्ठ ने बताया कि प्रयास किया गया है कि अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त के अंतर्गत ही यहां मंदिर में भी आयोजन पूर्ण हो। 

कार्यक्रम के दौरान हेमेंद्र कुलश्रेष्ठ, रवि कांत लवानिया, विनय जैन, पार्षद अर्चना लवानिया, मुकुल कुलश्रेष्ठ, अर्जुन सिंह, ओम रौतेला, प्रमोद कुशवाह, जसवंत बघेल, मिथुन, पिंटू आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन