Thu 30 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ट्रांस यमुना में निकाली गयी भव्य कलश यात्रा, श्री मां राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

Pragya News 24

Mon, Oct 16, 2023
Post views : 71

आगरा। श्री गिरिधर नगर, ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस 1 स्थित श्री मां राजेश्वरी कैला देवी मंदिर पर 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके पहले दिन आज रविवार को यमुना पार क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने 151 कलश सिर पर धारण किये तो वहीँ मंदिर के संस्थापक व आयोजनकर्ता पदम सिंह सिकरवार एवं धर्मपत्नी शंकुतला सिकरवार अपने सिर पर श्रीमद्भागवत को धारण कर सबसे आगे चलते हुए क्षेत्रवासियों को कथा में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे थे।

संस्थापक पदम सिंह सिकरवार ने बताया कि 16 अक्टूबर, सोमवार से कथा व्यास पंडित हरि किशोर शास्त्री जी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा की रसधार बहेगी। 22 अक्टूबर को फूल बंगला व छप्पन भोग के दर्शन के साथ विशाल देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा। 23 अक्टूबर को पूर्णाहुति व कन्या पूजन कर कथा का समापन होगा। समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

आज कलश यात्रा में कुलदीप सिसौदिया, हरभूषण सिकरवार, राजन गुप्ता, अनिल शर्मा, अमरेश शर्मा, संजय पंडित, दलवीर चौहान, बालकिशन गुप्ता, कार्तिकेय पुंडीर, विजय वैस, राम सिंह चौहान, राकेश सिंह चौहान, अजीत चौहान, लक्ष्मीकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।

https://youtu.be/U43FQLQAvKc

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन